नई दिल्ली

18 दिन बाद एम्स से डिस्चार्ज हुए पूर्व पीएम मनमोहन सिंह, बुखार के चलते हुए थे भर्ती

पूर्व प्रधानमंत्री डॉ. मनमोहन सिंह आज 18 दिनों बाद दिल्ली के एम्स से डिस्चार्ज हो गए हैं। 13 अक्टूबर को पूर्व पीएम मनमोहन सिंह की तबीयत अचानक बिगड़ गई थी। इसके बाद उन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया था।

less than 1 minute read
Oct 31, 2021
former pm manmohan singh discharged from aiims delhi after 18 days

नई दिल्ली। भारत के पूर्व प्रधानमंत्री डॉ. मनमोहन सिंह आज 18 दिनों बाद दिल्ली के एम्स से डिस्चार्ज हो गए हैं। एम्स ने इस संबंध में जानकारी साझा की है। बताया गया कि पूर्व पीएम की तबीयत में सुधार होने के चलते उन्हें रविवार शाम AIIMS दिल्ली से डिस्चार्ज कर दिया गया है। बता दें कि 13 अक्टूबर को पूर्व पीएम मनमोहन सिंह की तबीयत अचानक बिगड़ गई थी। इसके बाद उन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया था।

डॉ. नीतीश नाइक के नेतृत्व में टीम कर रही थी इलाज
जानकारी के मुताबिक मनमोहन सिंह सांस लेने में तकलीफ की शिकायत कर रहे थे। इसके साथ ही उन्हें बुखार भी था। इस पर उन्हें एम्स के कार्डियो-न्यूरो केंद्र के निजी वार्ड में भर्ती कराया गया था, यहां वे डॉ. नीतीश नाइक के नेतृत्व में ह्रदय रोग विशेषज्ञों की टीम की देख-रेख में थे। वहीं अस्पताल प्रशासन की ओर से लगातर उनकी सेहत के बारे में जानकारी दी जा रही थी।

Updated on:
01 Nov 2021 05:52 pm
Published on:
31 Oct 2021 09:51 pm
Also Read
View All

अगली खबर