नई दिल्ली

Gujrat News: ट्यूशन टीचर ने नाबालिग लड़की को पिलाई शराब, POCSO एक्ट के तहत किया गया गिरफ्तार

गुजरात में एक टीचर ने नाबालिग लड़की को उसे एक्स्ट्रा क्लास के बहाने रोक कर उसे शराब पिला दी। शराब पीने के बाद लड़की की तबियत खराब होने लगी। खराब हालत होने के बावजूद लड़की किसी तरह अपने घर पहुंची और अपनी मां को पूरी घटना का हाल बताया। इसके बाद मां ने टीचर के खिलाफ पुलिस स्टेशन में मामला दर्ज कराया है।
less than 1 minute read
• •
Updated: 5 Aug 2022, 1:32 PM IST
Tuition Teacher held for giving liquor to minor girl,  booked under POCSO Act and Prohibition Act
Tuition Teacher held for giving liquor to minor girl, booked under POCSO Act and Prohibition Act

गुजरात के वडोदरा में शिक्षा जगत को शर्मसार करने वाला एक मामला सामने आया है। यहां एक शिक्षक को नाबालिग लड़की को शराब पिलाने के जुर्म में गिरफ्तार किया गया है। ट्यूशन टीचन ने लड़की को शराब पिला दी जिसके बाद लड़की की तबियत बिगड़ गई। लड़की जब घर पहुंची तो उसकी मां ने उसकी खराब हालत को देखते हुए ट्यूशन टीचर के खिलाफ पुलिस स्टेशन में शिकायत दर्ज कराई है।

वडोदरा के रहने वाले इस 42 वर्षीय ट्यूशन टीचर जिसका नाम प्रशांत खोसला बताया जा रहा है वडोदरा के निजामपुर इलाके में ट्यूशन क्लास चलाता है। प्रशांत ने नाबालिग लड़की को वोदका पिलाया था। बुधवार की शाम शिक्षक ने लड़की को एक्स्ट्रा क्लास के बहाने रुकने के लिए कहा। इसके कुछ देर बाद टीचर ने लड़की को शराब पीने के लिए कहा। लड़की ने शराब पी लिया। पहली बार शराब पीने के कारण लड़की अपना होश खोने लगी। जब वह घर पहुंची तब उसकी मां को पता चला की उसने शराब पी रखी है।

नशे में धुत 15 साल की अपनी बेटी को देख कर मां ने उससे शराब पीने का कारण पूछा। तब लड़की ने पूरी घटा के बारे में मां को बताया। इसके बाद परीजन लड़की को लेकर पुलिस स्टेशन पहुंचे और ट्यूशन टीचर के खिलाफ शिकायत दर्ज कराई। पुलिस ने ट्यूशन टीचर को पोक्सो एक्ट के तहत गिरफ्तार कर लिया है।

यह भी पढ़ें:

Published on:
Also Read
View All
‘बांग्लादेश के इस्लामवादियों से प्रभावित हैं’ भाजपा ने नेहा बोरा और राहुल गांधी को बताया हिंदू विरोधी

धीरेंद्र शास्त्री के खिलाफ FIR दर्ज कराने थाने पहुंचे पप्पू यादव, बोले- श्रीकृष्ण का अपमान बर्दाश्त नहीं, सजा दिलाकर रहेंगे

दिल्ली-NCR में सिर्फ ग्रीन पटाखों की इजाजत, फिर बाजार में बाकी पटाखे कैसे बिक रहे? सुप्रीम कोर्ट ने उठाए सवाल

एयर फोर्स की 40 एकड़ जमीन को लेकर केंद्र पर बरसी कांग्रेस, जयराम रमेश बोले- यह पूरी वायु सेना का अपमान

अमानतुल्लाह खान पर फैसले का इंतजार बढ़ा, कोर्ट ने आखिरी वक्त पर टाली सुनवाई; अब इस तारीख पर आएगा फैसला!