नई दिल्ली

सलमान खान से नजदीकी पड़ी भारी, गुरु रंधावा के जिम पर फायरिंग मामले में गिरफ्तार लॉरेंस गैंग के शूटर ने उगला सच

Guru Randhawa Gym Firing: पंजाबी सिंगर गुरु रंधावा के जिम पर फायरिंग मामले में दिल्ली पुलिस की क्राइम ब्रांच को बड़ी कामयाबी। लॉरेंस बिश्नोई गैंग के दो शूटर गिरफ्तार। सलमान खान से नजदीकी के चलते गैंगस्टर अनिल पंडित के इशारे पर हुआ था हमला।

2 min read
Guru Randhawa Gym Firing
सलमान खान और गुरु रंधावा की फोटो, सोर्स- ANI

Lawrence Bishnoi Gang: दिल्ली के पश्चिम विहार इलाके में मशहूर पंजाबी सिंगर गुरु रंधावा के '24 Hours फिटनेस जिम' के बाहर हुई ताबड़तोड़ फायरिंग के मामले में क्राइम ब्रांच को बड़ी सफलता मिली है। पुलिस ने हरियाणा के बहादुरगढ़ से लॉरेंस बिश्नोई गिरोह के दो शार्पशूटरों को गिरफ्तार किया है। पकड़े गए आरोपियों की पहचान अरमान (निवासी रेवारा, सोनीपत) और तुषार उर्फ टाशू उर्फ पिंकू के रूप में हुई है। जांच में सामने आया है कि दोनों ने अमेरिका में बैठे लॉरेंस गैंग के कुख्यात गैंगस्टर अनिल पंडित के इशारे पर इस सनसनीखेज वारदात को अंजाम दिया था।

तड़के सुबह 4 बजे जिम को बनाया था निशाना

क्राइम ब्रांच के विशेष पुलिस आयुक्त एच.जी.एस. धालीवाल ने बताया कि यह वारदात 11 जून की सुबह करीब चार बजे हुई थी। मोटरसाइकिल पर सवार होकर आए दो हमलावरों ने जिम के बाहर अंधाधुंध गोलियां चलाईं। हालांकि, सुबह का वक्त होने के कारण इस घटना में कोई हताहत नहीं हुआ। स्थानीय पुलिस ने मौके से 7 खाली कारतूस बरामद कर मामला दर्ज किया था, जिसके बाद जांच क्राइम ब्रांच को सौंप दी गई थी।

सोशल मीडिया पोस्ट से खुला राज

फायरिंग के बाद इंटरनेट मीडिया पर लॉरेंस गिरोह के अनिल पंडित की एक इंस्टाग्राम पोस्ट तेजी से वायरल हुई, जिसमें उसने इस हमले की जिम्मेदारी ली। पोस्ट में चौंकाने वाला दावा करते हुए लिखा गया है कि 'गुरु रंधावा बॉलीवुड अभिनेता सलमान खान के बेहद करीब जा रहे थे। हमने उन्हें पहले ही सलमान खान से दूर रहने की सख्त चेतावनी दी थी, क्योंकि हम सलमान को अपना दुश्मन मानते हैं। चेतावनी न मानने के कारण ही यह फायरिंग करवाई गई है।'

सोशल मीडिया पोस्ट से खुला राज

फायरिंग के बाद इंटरनेट मीडिया पर लॉरेंस गिरोह के अनिल पंडित की एक इंस्टाग्राम पोस्ट तेजी से वायरल हुई, जिसमें उसने इस हमले की जिम्मेदारी ली। पोस्ट में चौंकाने वाला दावा करते हुए लिखा गया कि 'गुरु रंधावा बॉलीवुड अभिनेता सलमान खान के बेहद करीब जा रहे थे। हमने उन्हें पहले ही सलमान खान से दूर रहने की सख्त चेतावनी दी थी, क्योंकि हम सलमान को अपना दुश्मन मानते हैं। चेतावनी न मानने के कारण ही यह फायरिंग करवाई गई है।'

Updated on:
17 Jun 2026 07:14 pm
Published on:
17 Jun 2026 07:06 pm