नई दिल्ली

भारी बारिश में उजड़ा था घर, राहुल के जन्मदिन पर गीथक्का को मिला भारत जोड़ो घर

लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी के जन्मदिन के अवसर पर कांग्रेस ने सेवा अभियान के तहत कर्नाटक के शिवमोग्गा जिले के अगुम्बे की रहने वाली गीथक्का को नवनिर्मित ‘भारत जोड़ो हाउस’ मिला। इसकी चाबी कांग्रेस के राष्ट्रीय सचिव बी.वी. श्रीनिवास ने गीथक्का को सौंपी

2 min read
Rahul Gandhi

नई दिल्ली। लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी के जन्मदिन के अवसर पर कांग्रेस ने सेवा अभियान के तहत कर्नाटक के शिवमोग्गा जिले के अगुम्बे की रहने वाली गीथक्का को नवनिर्मित ‘भारत जोड़ो हाउस’ मिला। इसकी चाबी कांग्रेस के राष्ट्रीय सचिव बी.वी. श्रीनिवास ने गीथक्का को सौंपी।

कांग्रेस नेता श्रीनिवास ने बताया कि गीथक्का अपने पति से अलगाव, मां के निधन जैसी मुसीबत के बीच भारी बारिश में घर तबाह हो गया। ऐसे कठिन हालात में स्थायी घर के अभाव के बीच वे अपने बेटे का अकेले पालन-पोषण कर रही थीं। इस पर कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने आपसी सहयोग से गीथक्का के लिए नया घर बनवाया गया। इसे ‘भारत जोड़ो’ आंदोलन की सेवा भावना को समर्पित पहल बताया गया है। श्रीनिवास ने गीथक्का को घर की चाबी सौंपते हुए कहा कि यह पहल जरूरतमंद परिवारों के जीवन में सम्मान, सुरक्षा और नई उम्मीद देने का प्रयास है। यह अभियान समाज के कमजोर वर्गों के साथ खड़े होने और सेवा के मूल्यों को आगे बढ़ाने की भावना का प्रतीक है।

इधर, एनएसयूआई ने लगाया रक्तदान शिविर

लोकसभा में विपक्ष के नेता राहुल गांधी के जन्मदिन पर भारतीय राष्ट्रीय छात्र संगठन (एनएसयूआई) ने अपने राष्ट्रीय कार्यालय में रक्तदान शिविर का आयोजन किया। इस पहल के माध्यम से एनएसयूआई ने सामाजिक सेवा, मानवीय मूल्यों और जनकल्याण के प्रति अपनी प्रतिबद्धता को दोहराया। कांग्रेस के राष्ट्रीय महासचिव सचिन पायलट, आदिवासी कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष विक्रांत भूरिया, एनएसयूआई के राष्ट्रीय सह-प्रभारी अंशुल त्रिवेदी तथा एनएसयूआई के राष्ट्रीय अध्यक्ष विनोद जाखड़ सहित कई पदाधिकारी मौजूद रहे। नेताओं ने विद्यार्थियों और युवाओं से सामाजिक सेवा तथा जनहित के कार्यों में सक्रिय भागीदारी निभाने का आह्वान किया।

इस अवसर पर जाखड़ ने कहा कि राहुल गांधी ने हमेशा देश के युवाओं को करुणा, सेवा और मानवता के मूल्यों के साथ खड़े रहने की प्रेरणा दी है। उनके जन्मदिवस पर आयोजित यह रक्तदान शिविर उन्हीं मूल्यों को समर्पित एक प्रयास है। रक्तदान केवल एक दान नहीं, बल्कि किसी का जीवन बचाने का संकल्प है।

Published on:
20 Jun 2026 10:29 am