Bageshwar Maharaj Controversy : बागेश्वर धाम वाले पंडित धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री की तरह मैजिशियन सुहानी शाह भी लोगों के मन को पढ़ लेती हैं। सुहानी शाह ने कई कार्यक्रमों में लोगों के मन को पढ़ने का दावा किया है, जिसे बारे में उन्होंने बताया है कि यह कोई चमत्कार नहीं है। यह एक ट्रिक होती है।
Bageshwar Maharaj and Magician Suhani Shah: बागेश्वर धाम महाराज धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री आजकल सुर्खियों में बने हुए हैं, जिनके मुरीद आम लोगों के साथ बडे़ राजनीतिक दलों के कई नेता भी हैं। 'दिव्य दरबार' नाम से वह कार्यक्रमों का आयोजन करते हैं, जिसमें वह लोगों के परेशानियों को सुनने के बाद निवारण बताते हैं। वह दावा करते हैं कि लोगों की अर्जी को वह भगवान हनुमान के पास लगाते हैं और वहीं से जवाब आता है। उनसे कई बार लोग अपनी परेशानी को पूछ भी नहीं पाते हैं उससे पहले ही वह सवाल और निवारण बताते हैं, जिसके बाद वहां पर मौजूद लोग उनके जयकारे लगाते हैं। इसके बारे में जब बाबा से मीडिया ने सवाल किया तो उन्होंने कहा कि जब मैं गद्दी पर नहीं बैठा होता हूं तो एक साधारण इंसान रहता हूं। गद्दी पर बैठने के बाद भगवान बालाजी और हनुमान जी से जो आदेश मिलते हैं, उन्हें पुर्जी पर लिख देता हूं। भगवान हनुमान के पास अर्जी लगाने सहित धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री के अन्य दावों पर बहुत से लोग विश्वास करते हैं। वहीं कई लोग इसे अंधविश्वास बढ़ाने का आरोप लगा रहे हैं। धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री की तरह ही मैजिशियन सुहानी शाह ने लोगों की मन की बात जानने दावा किया है, जिसको लेकर उन्होंने कहा है कि यह एक ट्रिक के जरिए किया जाता है।
महाराष्ट्र अंधश्रद्धा निर्मूलन समिति ने धीरेंद्र शास्त्री पर अंधविश्वास और जादू-टोना को बढ़ावा देने का आरोप लगाया है। समिति के अध्यक्ष श्याम मानव ने कहा है कि धीरेंद्र शास्त्री 'दिव्य दरबार' और 'प्रेत दरबार' की आड़ में 'जादू-टोना' को बढ़ावा देते हैं। इसके साथ ही उन्होंने आम लोगों को लूटने, धोखाधड़ी करने और शोषण करने का भी आरोप लगाया है। इसके बाद से लगातार विवाद बढ़ता ही जा रहा है। सोशल मीडिया में लोग दो पक्षों में बट गए हैं। एक वो हैं जो धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री का समर्थन कर रहे हैं और दूसरे वो हैं जो धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री के दावों का विरोध कर रहे हैं।
सुहानी शाह भी पढ़ लेती हैं बागेश्वर धाम वाले बाबा कि तरह दिमाग
बागेश्वर धाम वाले महाराज के पास क्या कोई ईश्वरीय ताकत है? वह कैसे लोगों के मन की बात पढ़ लेते हैं? कई लोग कह रहे हैं कि अगर उनके पास सही में कोई चमत्कारिक शक्ति है तो जोशीमठ की दरारों को भर दें। हालांकि खुद धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री चमत्कार करने की बात का खारिज करते हैं।
धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री के चमत्कार को लेकर कई एक्सपर्ट अपनी-अपनी राय रख रहे हैं। इसी बीच देश की बड़ी मेंटलिस्ट सुहानी शाह की भी चर्चा शुरू हो गई है। बागेश्वर धाम वाले बाबा के चर्चा में आने के बाद से वह कई टीवी चैनलों में बागेश्वर धाम वाले बाबा कि तरह दूसरे के मन की बात पढ़ने का दावा कर चुकी हैं। एक नेशनल टीवी चैनल पर सुहानी ने एंकर के मन की बात को पढ़कर चौंका दिया।
धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री बताते हैं इष्ट की कृपा, सुहानी कहती हैं ये होती हैं ट्रिक
दरअसल धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री जब लोगों के मन की बात पढ़ते हैं तो वह बताते हैं कि यह उनके ईष्ट की कृपा है, जिससे साफ होता है कि वह इसे धर्म से जोड़ते हैं। वहीं टीवी चैनलों में डिबेट के दौरान महिला जादूगर शिवानी साह को बुलाया जा रहा है, जिसमें वह लोगों के मन पढ़ने का डेमों दे हैं। इसके साथ ही वह कहती हैं कि यह ह कोई चमत्कार नहीं है, बल्कि एक ट्रिक के जरिए ये किया जाता है।
कैसे जाना जाता है सामने वाले व्यक्ति के मन की बात?
एक्सपर्ट बताते हैं कि सामने वाले व्यक्ति की मन की बात जनाने के लिए व्यक्ति अलर्ट रहकर और अपने दिमाग खुला रखकर सामने वाले व्यक्ति की फीलिंग को समझता है। कुछ मनोवैज्ञानिक तरकीबें और सलाह के जरिए दूसरे व्यक्ति के दिमाग को पढ़ा जा सकता है। मनोवैज्ञानिक इसे साहनुभूति सटीकता कहते हैं, जिससे पता चल जाता है कि सामने वाले व्यक्ति के दिमाग में क्या चल रहा है? हालांकि मनोवैज्ञानिकों का कहना है कि इसके जरिए अंदाजा लगाया जाता है।
दिमाग पढ़ना चमत्कार नहीं
लोगों का दिमाग पढ़ना कोई नई बात नई है। कई जादूगर लोगों का दिमाग पढ़कर जादू दिखाते हैं। अलग-अलग सोशल मीडिया में कई ऐसी वीडियो हैं जिसमें लोगों के मन को पढ़ने के तरीके सिखाने का दावा किया जाता है। लोगों का दिमाग पढ़ना कोई चमत्कार नहीं है, बल्कि कुछ ट्रिक के जरिए दिमाग पढ़ने की कोशिश की जाती है। अगर कोई दावा करता है कि लोगों का मन पढ़कर चमत्कार कर रहा है तो यह पूरी तरह से गलत है।
यह भी पढ़ें: 'ऐसे चमत्कार नहीं दिखाना चाहिए, यह जादूगरों का काम', धीरेंद्र शास्त्री पर बोले CM भूपेश बघेल