नई दिल्ली

ICSI CS Exam Dates 2021 announced: 10 से 20 अगस्त के बीच होंगी CS की परीक्षाएं, रिवाइज्ड टाइम टेबल जारी, यहां से करें चेक

ICSI CS Exam Dates 2021 announced: ICSI ने CS फाउंडेशन, व्यावसायिक और कार्यकारी कार्यक्रमों सहित ओल्ड और न्यू सिलेबसकी परीक्षाओं के लिए भी तारीखों की घोषणा कर दी है। सभी परीक्षाएं 10 से 20 अगस्त 2021 के बीच आयोजित की जाएंगी।

2 min read

ICSI CS Exam Dates 2021 announced: ICSI ने CS फाउंडेशन, व्यावसायिक और कार्यकारी कार्यक्रमों के लिए तारीखों की घोषणा कर दी है। ओल्ड एवं न्यू सिलेबस की परीक्षाओं के लिए भी टाइम टेबल जारी किए गए हैं। संशोधित टाइम टेबल के मुतबिक सीएस की परीक्षा अब 10 अगस्त से शुरू होकर 20 अगस्त को समाप्त होंगी। सीएस विभिन्न पाठ्यक्रमों के छात्र इस बारे में डिटेल जानकारी आईसीएसआई की आधिकारिक icsi.edu. पर जाकर हासिल कर सकते हैं। आईसीएसआई की आधिकारिक वेबसाइट पर उपलब्ध जानकारी के मुताबिक सीएस की परीक्षाएं ( CS Exam 2021) 15 अगस्त 2021 को छोड़कर सभी दिनों में आयोजित की जाएंगी। 21 अगस्त, 22, 23 और 24 अगस्त की तारीखों को रिजर्व में रखा गया है। ताकि किसी भी आकस्मिकता की स्थिति में संस्थान अपने कार्यक्रमों में बदलाव कर सकता हैं।

आईसीएसआई सीएस फाउंडेशन कोर्स रिवाइज्ड टाईम-टेबल

आईसीएसआई ( ICSI) द्वारा जारी सीएस फाउंडेशन कोर्स रिवाइज्ड टाईम-टेबल 2021 के मुताबिक इस कोर्स की परीक्षाएं दो ही दिनों में समाप्त हो जाएंगी। सीएस फाउंडेशन के लिए 13 अगस्त को पेपर 1 और पेपर 2 का आयोजन किया जाना है। दोनो पेपरों के लिए चार बैच में परीक्षाएं होंगी और एक-एक बैच की परीक्षा अवधि 90 मिनट होगी। इसी प्रकार अगले दिन 14 अगस्त को पेपर 3 और पेपर 4 का आयोजन 90 मिनट के चार बैच में आयोजित किया जाना है।

आईसीएसआई सीएस एग्जीक्यूटिव एवं प्रोफेशनल रिवाइज्ड टाईम-टेबल

आईसीएसआई ने एग्जीक्यूटिव ओल्ड सिलेबस एवं न्यू सिलेबस और प्रोफेशनल ओल्ड एवं न्यू सिलेबस कोर्सेस की परीक्षाओं के लिए रिवाइज्ड टाईम-टेबल भी जारी कर दिए गए हैं। ताजा अपडेट के मुताबिक सीएस एग्जीक्यूटिव एवं प्रोफेशनल कोर्सेस की परीक्षाएं निर्धारित तिथियों पर सुबह 10 बजे से दोपहर 1 बजे तक तीन घंटे की एक ही पाली में आयोजित की जाएंगी।

इसके अलावा सीएस एग्जीक्यूटिव ओल्ड सिलेबस की परीक्षाएं 10 अगस्त से 17 अगस्त तक आयोजित होंगी। सीएस एग्जीक्यूटिव न्यू सिलेबस के एग्जाम 10 से 18 अगस्त तक आयोजित होंगे। सीएस प्रोफेशनल ओल्ड और न्यू सिलेबस की परीक्षाएं 10 से 20 अगस्त तक चलेंगी। जिन उम्मीदवारों ने परीक्षा के लिए आवेदन किया है, उन्हें सलाह दी जाती है कि वे नवीनतम अपडेट के लिए आईसीएसआई की आधिकारिक वेबसाइट नियमित रूप से चेक करते रहें।

Web Title: icsi cs exam dates 2021 announced to be conducted from august 10 to 20

Published on:
08 Jun 2021 10:54 am
Also Read
View All
‘सत्याग्रह या शराब का आग्रह?’: केजरीवाल द्वारा कोर्ट के बहिष्कार पर भड़कीं एडवोकेट मोनिका अरोड़ा, बोलीं- देश संविधान से चलेगा, मर्जी से नहीं

जब आप के आंतरिक लोकपाल को ही बैठक में नहीं आने दिया गया, चर्चा से पहले लिए नेताओं के साइन

अरविंद केजरीवाल का 9 मिनट 39 सेकंड का वीडियो, जानें एक्साइज पॉलिसी केस और जस्टिस स्वर्णकांता के बारे में क्या-क्या कहा?

‘लॉरेंस ऑफ पंजाब’ की रिलीज पर दिल्ली हाईकोर्ट का बड़ा फैसला; बिश्नोई की याचिका पर सुनवाई बंद, जानें क्या है वजह?

Delhi Zurich Flight: 193 किमी प्रति घंटे की स्पीड पर पायलट्स को क्यों करना पड़ा टेकऑफ रद्द? जानें वजह