नई दिल्ली

अब कड़ाके की ठंड के लिए रहें तैयार, अगले पांच दिनों तक इन राज्यों में शीतलहर का अलर्ट

Cold Wave Forecast: अगले पांच दिनों तक हरियाणा, पंजाब, चंडीगढ़, पश्चिमी यूपी, मध्य प्रदेश, छत्तीसगढ़ और उड़ीसा में शीतलहर का असर दिखेगा। तापमान में लगातार गिरावट से सर्दी की शुरुआत जोर पकड़ने लगी है।
2 min read
Chhattisgarh Weather news
छत्तीसगढ़ के कई जिलों में शीतलहर के हालात ( File Photo Patrika )

Cold Wave Forecast: उत्तर भारत में ठंड ने दस्तक दे दी है। भारत मौसम विज्ञान विभाग (IMD) ने हरियाणा, चंडीगढ़, पंजाब, पश्चिमी उत्तर प्रदेश, मध्य प्रदेश, छत्तीसगढ़ और उड़ीसा में अगले पांच दिनों तक शीतलहर की स्थिति बने रहने की चेतावनी जारी की है। मौसम विभाग के अनुसार, न्यूनतम तापमान सामान्य से 3 से 5 डिग्री सेल्सियस तक नीचे जा सकता है, जिससे सुबह और रात के वक्त ठंड बढ़ेगी।

उत्तर भारत में गिरेगा पारा

मौसम विभाग के मुताबिक, हरियाणा, पंजाब और चंडीगढ़ में रात का तापमान 8 से 10 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच सकता है। इन इलाकों में सुबह के वक्त कोहरा छाए रहने और दिन में धूप निकलने के बावजूद ठंडक बने रहने की संभावना है। पश्चिमी उत्तर प्रदेश में भी तापमान में गिरावट दर्ज की जाएगी और शीतलहर के असर से लोग ठिठुरन महसूस करेंगे।

मध्य और पूर्वी भारत में भी ठंड का असर

मध्य प्रदेश और छत्तीसगढ़ में दिन का तापमान 27 से 28 डिग्री सेल्सियस के आसपास रहेगा, जबकि रात के तापमान में 10 से 12 डिग्री सेल्सियस तक की गिरावट देखी जा सकती है। मौसम वैज्ञानिकों का कहना है कि उत्तरी हवाएं इन राज्यों की ओर रुख कर रही हैं, जिससे ठंडक तेजी से बढ़ेगी। उड़ीसा में भी अगले कुछ दिनों में रातें ठंडी होने के आसार हैं। यहां न्यूनतम तापमान 13 से 14 डिग्री सेल्सियस तक जा सकता है। राज्य के उत्तरी और पश्चिमी हिस्सों में हल्की शीतलहर चलने की संभावना जताई गई है।

दिल्ली-एनसीआर में भी बढ़ेगी ठंड

हालांकि दिल्ली का नाम इस अलर्ट में शामिल नहीं है, लेकिन मौसम विभाग ने संकेत दिए हैं कि उत्तर-पश्चिमी हवाओं के चलते राजधानी में भी अगले हफ्ते के शुरुआती दिनों में ठंड बढ़ सकती है। सुबह और रात के समय तापमान 11 से 12 डिग्री तक गिर सकता है। IMD ने किसानों और आम नागरिकों को सलाह दी है कि वे फसलों को ओस और पाले से बचाने के उपाय करें तथा सुबह के समय खुले में काम करने से बचें। बुजुर्गों, बच्चों और अस्थमा या हृदय रोगियों को विशेष सावधानी बरतने की सलाह दी गई है।

Updated on:
11 Nov 2025 06:24 pm
Published on:
11 Nov 2025 06:24 pm
Also Read
View All
Dharmendra Pradhan: दो बार ठुकराया इस्तीफा, फिर अचानक ऐसा क्या बदला? धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे के पीछे की पूरी इनसाइड स्टोरी

‘देश जवाब मांग रहा है’, छात्रों पर ‘घातक बल’ के इस्तेमाल को लेकर राहुल गांधी ने अमित शाह से मांगा जवाब

NEET UG Paper Leak: छात्रों का आक्रोश, घिरती सरकार और बड़ा सियासी दांव: क्या धर्मेंद्र प्रधान की विदाई के पीछे है BJP की मास्टरस्ट्रैटेजी?

पेपर लीक पर संसद का गतिरोध खत्म, सरकार मानसून सत्र में आगे बढ़ा सकती है परिसीमन बिल का मुद्दा

Dharmendra Pradhan Resignation: शिक्षा मंत्री का इस्तीफा छात्रों की ऐतिहासिक जीत, अब NTA पर बैन और सख्त कानून की मांग: NSUI