नई दिल्ली

भारत का कनाडा को ‘जैसे को तैसा’, राजनयिक को बर्खास्त करते हुए 5 दिन में देश छोड़ने के लिए कहा

India Goes Tit For Tat With Canada: कनाडा के भारत के खिलाफ झूठे आरोप के बाद भारतीय राजनयिक को बर्खास्त करने पर अब भारत ने भी एक्शन लिया है। भारत ने कनाडा के कदम पर जैसे का तैसा एक्शन लिया है।
2 min read
• •
Updated: 19 Sep 2023, 12:27 PM IST
pm_modi_and_trudeau_1.jpg
PM Narendra Modi and Justin Trudeau

भारत (India) और कनाडा (Canada) के संबंधों में पिछले कुछ समय से सब कुछ ठीक नहीं चल रहा। हाल ही में दोनों देशों के संबंधों को एक झटका लगा है। इसकी वजह है कनाडा का भारत पर लगाया झूठा आरोप। दरअसल कनाडा के पीएम जस्टिन ट्रूडो (Justin Trudeau) ने कनाडा में रह रहे खालिस्तानी आतंकवादी हरदीप सिंह निज्जर की हत्या में भारतीय एजेंसियों का हाथ बताया था। ट्रुडो ने कनाडा की संसद में संबोधन के दौरान भारत पर बिना मतलब का आरोप लगाया और भारत की आलोचना की। इतना ही नहीं, कनाडा की विदेश मंत्री मेलानी जोली ने सोमवार को एक भारतीय राजनयिक को भी इस मामले में निष्कासित कर दिया था। ऐसे में कनाडा के इस आरोप को भारत ने नकारते हुए इसे बेबुनियाद बताया। साथ ही अब भारत ने कनाडा के इस झूठ पर एक्शन लिया है और कनाडा को 'जैसे का तैसा' जवाब दिया है।


भारत ने किया कनाडा के राजनयिक को बर्खास्त, 5 दिन में देश छोड़ने के लिए कहा

कनाडा के बेबुनियाब आरोप और भारतीय राजनयिक को बर्खास्त करने का जवाब देते हुए भारतीय सरकार ने कनाडा के एक सीनियर राजनयिक को बर्खास्त कर दिया है। जानकारी के अनुसार भारतीय सरकार ने ओलिवियर सिल्वेस्टेर नाम के कनाडाई राजनियक को बर्खास्त किया है। साथ ही उसे 5 दिन में देश छोड़ने के लिए भी कहा है। इस बात की जानकारी भारत के विदेश मंत्रालय की तरफ से दी गई। ओलिवियर भारत में कनाडा की खुफिया एजेंसी का स्टेशन चीफ भी था।


कनाडा के हाई कमीशन को किया तलब

भारत के विदेश मंत्रालय की तरफ से जानकारी देते हुए यह भी बताया गया कि उन्होंने कनाडा के हाई कमीशन को तालाब करते हुए भारतीय सरकार के इस फैसले की जानकारी दी है। साथ ही भारतीय विदेश मंत्रालय ने सरकार के फैसले का कारण देश के आंतरिक मामलों में कनाडाई राजनयिकों के हस्तक्षेप और भारत विरोधी गतिविधियों में उनकी भागीदारी पर भारत सरकार की बढ़ती चिंता को बताया है।

यह भी पढ़ें- अमेरिका में अचानक गायब हुए F-35 फाइटर जेट का मिला मलबा, हादसे की जांच में जुटी टीम

Published on: