नई दिल्ली

जहां सबसे ज्यादा नाम कटे, वहां टीएमसी का दबदबा बरकरार

पश्चिम बंगाल के मुर्शिदाबाद-मालदा बेल्ट की जिन दस सीटों पर सबसे ज्यादा वोटर्स के नाम काटे गए, वहां टीएमसी का दबदबा कायम रहा है। हालांकि जीत का अंतर इस बार काफी कम हो गया है। दरअसल, एसआइआर को लेकर बंगाल में खासा बवाल मचा था। मुस्लिम बाहुल्य इलाकों में चुनाव आयोग ने बड़ी संख्या में मतदाताओं के नाम काटे। समसेरगंज विधानसभा सीट पर सर्वाधिक 74 हजार से ज्यादा मतदाताओं के नाम काटे। साथ ही कुल वोटों में गिरावट दर्ज हुई। यहां पिछली बार टीएमसी ने 26 हजार से ज्यादा वोट से चुनाव जीता था। इस बार टीएमसी की जीत साढ़े सात हजार पर सिमट गई है।

2 min read

नई दिल्ली। पश्चिम बंगाल के मुर्शिदाबाद-मालदा बेल्ट की जिन दस सीटों पर सबसे ज्यादा वोटर्स के नाम काटे गए, वहां टीएमसी का दबदबा कायम रहा है। हालांकि जीत का अंतर इस बार काफी कम हो गया है।

दरअसल, एसआइआर को लेकर बंगाल में खासा बवाल मचा था। मुस्लिम बाहुल्य इलाकों में चुनाव आयोग ने बड़ी संख्या में मतदाताओं के नाम काटे। समसेरगंज विधानसभा सीट पर सर्वाधिक 74 हजार से ज्यादा मतदाताओं के नाम काटे। साथ ही कुल वोटों में गिरावट दर्ज हुई। यहां पिछली बार टीएमसी ने 26 हजार से ज्यादा वोट से चुनाव जीता था। इस बार टीएमसी की जीत साढ़े सात हजार पर सिमट गई है। इसी तरह लालगोला विधानसभा में 55 हजार मतदाताओं के नाम काटने से टीएमसी की जीत 60 हजार से खिसक कर करीब 19 हजार पर अटक गई। वहीं फरक्का सीट पर 38 हजार मतदाताओं के नाम काटे गए। इस बार यहां कांग्रेस ने 8 हजार वोट से जीत दर्ज की है। भाजपा दूसरे और टीएमसी तीसरे नंबर पर खिसक गई।

आने वाले समय कड़ा हो सकता है मुकाबला

मुर्शिदाबाद-मालदा की इन सीटों के आंकड़े साफ संकेत दे रहे हैं कि वोटर लिस्ट में बड़े बदलाव के बावजूद इन इलाकों में टीएमसी का संगठन और पकड़ अभी भी मजबूत है। हालांकि घटते मार्जिन यह भी बता रहे हैं कि मुकाबला अब पहले से ज्यादा कड़ा हो रहा है। आने वाले चुनावों में यह ट्रेंड राज्य की राजनीति की दिशा तय कर सकता है।

सीट 2021 में पड़े वोट 2026 में पड़े वोट वोट अंतर बदलावडिलीशन (एसआइआर) 2021 2026 का नतीजा
समसेरगंज 1,88,579 1,55,042 -33,537 -17.8% 74,775 टीएमसी (26379) टीएमसी
लालगोला 1,90,437 1,79,554 -10,883 -5.7% 55,420 टीएमसी (60707) टीएमसी
भगबांगोला 2,25,990 2,17,767 -8,223 -3.6%47,493 टीएमसी (1,06,08) टीएमसी
रघुनाथगंज 1,90,478 1,94,238 +3,760 +2%46,100 टीएमसी (98,313) टीएमसी
मेटियाब्रुज 1,96,582 1,79,640 -16,942 -8.6 %39,579 टीएमसी (119604) टीएमसी
फरक्का 1,86,423 1,74,411 -12,012 -6.4%38,222 टीएमसी (59945) कांग्रेस
सूती 2,16,328 2,20,200 +3,872 +1.8% 37,965 टीएमसी (70701) टीएमसी
मथाभांगा (मोतहाबाड़ी) 1,63,143 1,60,981 -2,162 -1.3%37,255 टीएमसी (56573) टीएमसी
जंगीपुर 1,98,261 2,11,406 +13,145 +6.6%36,581 टीएमसी (92480) परिणाम बाकी
रतुआ 2,19,147 2,31,606 +12,459 +5.7% 35,573 टीएमसी (75650) टीएमसी
Published on:
05 May 2026 11:53 am
Also Read
View All