
बंगाल में बीजेपी की जीत पर अविंद केजरीवाल ने दी प्रतिक्रिया (सोर्स-IANS)
West Bengal Election Results 2026: हाल ही में देश के चार राज्य और एक केंद्र शासित प्रदेश में हुए विधानसभा चुनाव के परिणाम आ चुके हैं, जिसके बाद राजनीतिक माहौल गरमाया हुआ है। ऐसे में पक्ष-विपक्ष के नेताओं की प्रतिक्रियाएं सामने आ रही हैं और इसी बीच आम आदमी पार्टी के संयोजक अरविंद केजरीवाल ने भी दिल्ली में हुई अपनी हार को याद करते हुए प्रतिक्रिया दी है। उन्होंने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म X पर पोस्ट डालते हुए बंगाल में बीजेपी की जीत पर हैरानी जताई है।
दिल्ली के पूर्व मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने लिखा कि जिस दिल्ली और पश्चिम बंगाल में बीजेपी पहले अपने चरम दौर में भी जीत हासिल नहीं कर पाई थी, वहां अब जीत कैसे मिली? उन्होंने याद दिलाया कि साल 2015 में दिल्ली और 2016 में बंगाल में बीजेपी को सिर्फ 3-3 सीटें मिली थीं। उन्होंने आगे कहा कि उस समय नरेंद्र मोदी की लोकप्रियता अपने चरम पर थी, फिर भी पार्टी को सफलता नहीं मिली। लेकिन अब, जब उनके अनुसार मोदी की लोकप्रियता घट रही है, उस समय भी बीजेपी की जीत होना कई सवाल खड़े करता है।
पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव के नतीजों ने इस बार पूरी राजनीति की दिशा बदल दी है। बीजेपी ने शानदार प्रदर्शन करते हुए 206 सीटों पर जीत दर्ज की और सत्ता पर कब्जा कर लिया। दूसरी तरफ टीएमसी सिर्फ 80 सीटों पर सिमटकर रह गई।
सबसे चौंकाने वाला नतीजा भवानीपुर सीट से सामने आया, जिसे ममता बनर्जी का गढ़ माना जाता था। वहां मतगणना के शुरुआती रुझानों में तो ममता बनर्जी बढ़त बनाए हुई थी, लेकिन बाद में धीरे धीरे वह बीजेपी उम्मीदवार सुवंदु अधिकारी से पीछे रह गई। यहां उन्हें करीब 15 हजार से ज्यादा वोटों के अंतर से हार झेलनी पड़ी।
दिलचस्प बात यह है कि सुवेंदु अधिकारी पहले भी ममता बनर्जी को हरा चुके हैं। 2021 के विधानसभा चुनाव में नंदीग्राम सीट पर उन्होंने ममता को कड़ी टक्कर देते हुए जीत दर्ज की थी। अब दूसरी बार मिली यह हार साफ दिखाती है कि बंगाल की राजनीति में बड़ा बदलाव आ चुका है और बीजेपी मजबूत दावेदार बनकर सामने आई है।
Published on:
05 May 2026 11:45 am
बड़ी खबरें
View Allराष्ट्रीय
ट्रेंडिंग
