22 जून 2026,

सोमवार

Patrika Logo
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

Bengal Election Result: ‘बीजेपी नहीं जीती तो चुनाव आयोग पर भरोसा खत्म’, मतगणना के बीच कांग्रेस नेता कन्हैया कुमार ने साधा निशाना

Bengal Election Result 2026: पश्चिम बंगाल चुनाव 2026 की मतगणना में बीजेपी आगे चल रही है, जबकि टीएमसी पीछे नजर आ रही है। इसी बीच कांग्रेस नेता के एक बयान ने विवाद खड़ा कर दिया है, जिसमें उन्होंने चुनाव आयोग पर सवाल उठाए हैं।

2 min read
Google source verification
Kanhaiya Kumar On Bengal Election Result

कांग्रेस नेता कन्हैया कुमार (सोर्स-IANS)

Bengal Election Result: पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव 2026 के नतीजों की तस्वीर साफ होने ही वाली है। यहां 294 में से 293 सीटों पर वोटों की गिनती की जा रही है। बीजेपी और टीएमसी के बीच जोरदार मुकाबला देखने को मिल रहा है। सबकी नजर चुनाव के परिणाम पर टिकी हुई है कि आखिर कौनसी पार्टी बाजी मारेगी। वहीं कांग्रेस का खाता अभी तक नहीं खुल पाया है और वह शून्य पर बनी हुई है। आपको बता दें कि पिछले साल भी कांग्रेस की यही स्थिति थी। ऐसे में कांग्रेस नेता कन्हैया कुमार ने सोशल मीडिया X पर एक विवादित पोस्ट डाली है। आपको बता दें कि आज देश में पश्चिम बंगाल समेत 4 राज्यों और एक केंद्रशासित प्रदेश में वोटों की गिनती चल रही है।

क्या लिखा पोस्ट में?

कन्हैया कुमार ने अपने पोस्ट में लिखा कि अगर भारतीय जनता पार्टी पश्चिम बंगाल में भी जीत हासिल नहीं कर पाती है, तो उनका भरोसा चुनाव आयोग से उठ जाएगा। मतगणना के बीच ऐसे पोस्ट से सियासी पारा और गर्म हो गया है। चुनावी प्रकिया के दौरान उन्होंने इलेक्शन कमीशन की भूमिका पर सवाल खड़े कर दिए हैं।

पश्चिम बंगाल काउंटिंग अपडेट

पश्चिम बंगाल में जारी वोटों की गिनती में अब तस्वीर काफी हद तक साफ होती नजर आ रही है। चुनाव आयोग के आंकड़ों के मुताबिक भारतीय जनता पार्टी ने बहुमत का आंकड़ा पार कर लिया है और करीब 173 सीटों पर बढ़त बनाए हुए है। वहीं तृणमूल कांग्रेस पीछे छूटती दिखाई दे रही है और लगभग 92 सीटों पर सिमटती नजर आ रही है।

सबसे बड़ी बात यह है कि मुख्यमंत्री ममता बनर्जी की सरकार के कई मंत्री भी इस बार संघर्ष करते दिख रहे हैं। सरकार के 34 मंत्रियों में से 13 अपने अपने क्षेत्रों में पीछे चल रहे हैं, जिससे टीएमसी के लिए स्थिति और चुनौतीपूर्ण हो गई है।

पांच राज्यों में चल रही वोटों की गिनती

देश के पांच राज्यों में विधानसभा चुनाव की मतगणना आज सुबह शुरू हो गई है। शुरुआती रुझानों में बीजेपी पुडुचेरी, असम और पश्चिम बंगाल में सरकार बनाती नजर आ रही है। वहीं तमिलनाडु और केरल में भी मुकाबला दिलचस्प बना हुआ है। इन पांचों राज्यों-पश्चिम बंगाल, असम, पुडुचेरी, तमिलनाडु और केरल-की जनता को आज अगले 5 साल के लिए अपना मुख्यमंत्री मिल जाएगा। सभी जगह सुबह 8 बजे से तय समय पर गिनती शुरू हो गई।

बड़ी खबरें

View All

राष्ट्रीय

ट्रेंडिंग