4 मई 2026,

सोमवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

बंगाल में BJP ने कार्यकर्ताओं को दिया निर्देश, TMC नेताओं के घरों के बाहर ना करें नारेबाजी

पश्चिम बंगाल में भाजपा के केंद्रीय नेतृत्व ने कार्यकर्ताओं को कड़ी हिदायत दी है कि टीएमसी नेताओं के घरों के बाहर नारेबाजी या प्रदर्शन न करें। यह निर्देश राजनीतिक तनाव को कम करने और विरोध प्रदर्शनों को अनुशासित रखने के उद्देश्य से दिया गया है।

less than 1 minute read
Google source verification
West Bengal Election Results

West Bengal Election Results

West Bengal Election Results 2026: पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव परिणम में भारतीय जनता पार्टी में नया कीर्तिमान रच दिया है। ममता बनर्जी की पार्टी तृणमूल कांग्रेस का उखाड़ फेका है। रुझानों में बीजेपी ने बहुमत हासिल कर लिया है। बंगाल में बीजेपी कार्यकर्ता जीत का जश्न मना रहे है। इसी बीच बीजेपी ने अपने कार्यकताओं के लिए एक दिशा निर्देश जारी किया है। भाजपा के केंद्रीय नेतृत्व ने कार्यकर्ताओं को कड़ी हिदायत दी है कि टीएमसी नेताओं के घरों के बाहर नारेबाजी या प्रदर्शन न करें। यह निर्देश राजनीतिक तनाव को कम करने और विरोध प्रदर्शनों को अनुशासित रखने के उद्देश्य से दिया गया है।

पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव के मतगणना के शुरुआती रुझानों में भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) ने जबरदस्त बढ़त हासिल कर ली है। पार्टी वर्तमान में 293 सीटों में से 161 सीटों पर आगे चल रही है। यह आंकड़ा भाजपा को राज्य में पहली बार सरकार बनाने के बेहद करीब ले जा रहा है और तृणमूल कांग्रेस (टीएमसी) के लंबे समय से चले आ रहे गढ़ को भेदने में सफलता मिलती दिख रही है।