4 मई 2026,

सोमवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

Bengal Elections Result: बंगाल रुझानों में ममता के हारते ही कांगेस को मिला वरदान, बीजेपी की जीत राहुल गांधी के लिए लाई गुड न्यूज

West Bengal Elections Result 2026: पश्चिम बंगाल की 293 सीटों के रुझान में बीजेपी प्रचंड जीत की ओर अग्रसर है। इसी बीच कांग्रेस के लिए ममता सरकार की हार बड़ा वरदान साबित होगी। आखिर कैसे, चलिए जानते हैं।

2 min read
Google source verification
West Bengal Elections Result 2026

West Bengal Election Result (सोर्स- पत्रिका)

West Bengal Elections Result 2026:पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव 2026 के रुझानों ने राज्य की राजनीति में बड़ा उलटफेर संकेत दे दिया है। 293 सीटों पर जारी शुरुआती आंकड़ों के मुताबिक भारतीय जनता पार्टी प्रचंड बहुमत की ओर बढ़ती नजर आ रही है। वहीं तृणमूल कांग्रेस की पकड़ कमजोर होती दिख रही है, जिससे राज्य की सत्ता में बड़ा बदलाव संभव माना जा रहा है।

बीजेपी की मजबूत बढ़त ने बदला सियासी गणित (West Bengal Elections Result 2026)

रुझानों के अनुसार बीजेपी लगभग 194 सीटों पर बढ़त बनाए हुए है, जो स्पष्ट बहुमत से कहीं आगे है। दूसरी ओर ममता बनर्जी की अगुवाई वाली टीएमसी करीब 91 सीटों तक सिमटती नजर आ रही है, जबकि अन्य दलों के खाते में कुछ ही सीटें जाती दिख रही हैं। हालांकि फिलहाल आकंड़े ऊपर-नीचे हो रहे हैं लेकिन बीजेपी अब लगभग जीत की ओर अग्रसर है।

ये आंकड़े बताते हैं कि बंगाल में सत्ता परिवर्तन लगभग तय माना जा रहा है। अगर यही रुझान नतीजों में बदलते हैं, तो यह राज्य की राजनीति में एक ऐतिहासिक बदलाव होगा।

ममता बनर्जी की हार, कांग्रेस के लिए अवसर?

टीएमसी की संभावित हार राष्ट्रीय राजनीति में भी असर डाल सकती है। खासकर कांग्रेस और राहुल गांधी के लिए ये स्थिति नई संभावनाएं खोल सकती है। अब तक ममता बनर्जी विपक्ष की मजबूत नेता के तौर पर उभरती रही हैं। अगर उनकी ताकत कमजोर होती है, तो विपक्ष के भीतर नेतृत्व का संतुलन बदल सकता है और कांग्रेस के लिए अपनी स्थिति मजबूत करने का रास्ता आसान हो सकता है।

हर हाल में कांग्रेस के लिए ‘फायदे’ की स्थिति

दिलचस्प बात यह है कि ये चुनाव कांग्रेस के लिए 'हार में भी जीत' जैसी स्थिति बना सकता है। अगर टीएमसी जीतती, तो ममता बनर्जी का कद और बढ़ता और विपक्षी राजनीति में कांग्रेस को चुनौती मिलती।

लेकिन मौजूदा रुझानों में बीजेपी की बढ़त दिखने के बाद समीकरण उलटते नजर आ रहे हैं। टीएमसी के कमजोर पड़ने से कांग्रेस के लिए राष्ट्रीय स्तर पर खुद को फिर से स्थापित करने का अवसर पैदा हो सकता है।

कमजोर आधार के बावजूद उम्मीद

ये भी सच है कि पश्चिम बंगाल में कांग्रेस का संगठनात्मक आधार पहले से काफी कमजोर हो चुका है। बावजूद इसके, बदलते राजनीतिक हालात उसे नई रणनीति बनाने का मौका दे सकते हैं। विशेषज्ञों का मानना है कि अगर विपक्ष बिखरता है, तो कांग्रेस को केंद्र में अपनी भूमिका बढ़ाने का मौका मिल सकता है।

बदलते समीकरणों का चुनाव

बंगाल चुनाव 2026 सिर्फ सत्ता परिवर्तन का संकेत नहीं दे रहा, बल्कि ये राष्ट्रीय राजनीति के भविष्य की दिशा भी तय कर सकता है। बीजेपी की संभावित जीत जहां एक बड़ा राजनीतिक संदेश दे रही है, वहीं विपक्ष के भीतर नए समीकरण बनने की संभावना भी बढ़ गई है।

ऐसे में ये चुनाव सिर्फ बंगाल तक सीमित नहीं रहेगा, बल्कि इसका असर आने वाले समय में पूरे देश की राजनीति पर देखने को मिल सकता है।