
कोलकाता में टीएमसी ऑफिस का दृश्य (सोर्स-ANI)
Bengal Election 2026: आज पश्चिम बंगाल में विधानसभा चुनाव 2026 की वोटों की गिनती जारी है। शुरुआती रुझानों में बीजेपी टीएमसी सेे आगे निकलती हुई नजर आ रही है। आपको बता दें कि पश्चिम बंगाल समेत आज देश के चार राज्यों और एक केंद्र शासित प्रदेश में विधानसभा चुनाव का रिजल्ट आने वाला है। ऐसे में सबकी नजर चुनाव के परिणाम पर बनी हुई है। इसी बीच कोलकाता में तृणमूल कांग्रेस के ऑफिस और बीजेपी के ऑफिस का माहैल सामने आया है, जो आपस में विपरीत है।
टीएमसी ऑफिस के बाहर इस समय पूरी तरह शांति छाई हुई है। जहां आमतौर पर चुनावी नतीजों के दौरान कार्यकर्ताओं की भीड़, नारेबाजी और जश्न का माहौल देखने को मिलता है, वहीं इस बार माहौल बिल्कुल अलग है। शुरुआती रुझानों में पार्टी के पिछड़ने के बाद पूरे इलाके में सन्नाटा पसरा हुआ है। वहीं दूसरी ओर बीजेपी के हेडक्वाटर्स में माहौल बिल्कुल उल्टा है।
राज्य की कुल 294 विधानसभा सीटों में से 293 सीटों पर अभी मतगणना चल रही है। जानकारी के अनुसार, फलता सीट पर दोबारा वोटिंग होगी। यहां 21 मई 2026 को दोबारा मतदान कराया जाएगा। इलेक्शन कमीशन ऑफ इंडिया ने इस नई तारीख का ऐलान किया है।
देश के पांच राज्यों में विधानसभा चुनाव की मतगणना आज सुबह से शुरू हो गई है और पूरे देश की नजर इन नतीजों पर टिकी हुई है। शुरुआती रुझानों में बीजेपी पुडुचेरी, असम और पश्चिम बंगाल में बढ़त बनाते हुए सरकार बनाती नजर आ रही है, जबकि तमिलनाडु और केरल में मुकाबला अभी भी कड़ा और दिलचस्प बना हुआ है। इन पांचों राज्यों-पश्चिम बंगाल, असम, पुडुचेरी, तमिलनाडु और केरल-की जनता को आज अगले 5 साल के लिए अपनी नई सरकार और मुख्यमंत्री मिलने वाले हैं। सभी मतगणना केंद्रों पर सुबह 8 बजे से तय समय पर काउंटिंग शुरू हुई, जहां सुरक्षा के कड़े इंतजाम किए गए हैं और हर राउंड के साथ तस्वीर साफ होती जा रही है।
Updated on:
04 May 2026 03:22 pm
Published on:
04 May 2026 09:55 am
बड़ी खबरें
View Allराष्ट्रीय
ट्रेंडिंग
