
फोटो में पंजाब के सीएम भगवंत मान और राघव चड्ढा (इमेज सोर्स: पीटीआई)
Bhagwant Mann meets President: पंजाब में आम आदमी पार्टी की सियासत और तोडफ़ोड़ अब राष्ट्रपति तक पहुंच गई। मंगलवार को पंजाब के सीएम भगवंत मान ने राष्ट्रपति भवन में राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु से मुलाकात की। वे 90 विधायकों के साथ पहुंचे थे, लेकिन सिर्फ उनकी मुलाकात हो सकी। विधायकों को रेल भवन के पास रोक लिया गया, क्योंकि विधायकों को समय नहीं दिया गया था।
मान ने राष्ट्रपति से मुलाकात के बाद मीडिया से कहा कि मैंने राष्ट्रपति को बताया है कि भाजपा ने संविधान का मजाक बना दिया है। पंजाब में भाजपा के दो विधायक है और राज्यसभा के 6 सांसद हो गए, यह कैसे हो सकता है? यह संविधान का मजाक है। मैंने संविधान में संशोधन कर राइट टू रिकॉल की मांग की है।
मान से पहले आप छोडऩे वाले सांसद राघव चड्ढा, अशोक मित्तल और संदीप पाठक राष्ट्रपति से मिले। चड्ढा ने दावा किया है कि पंजाब सरकार राजनीतिक बदले की भावना से काम कर रही है। उनका आरोप है कि सरकार पुलिस और प्रशासनिक संसाधनों का कथित तौर पर इस्तेमाल करके उन सांसदों को निशाना बना रही है, जिन्होंने हाल ही आप छोडकऱ भाजपा का दामन थामा है। संभावना है कि वे कानूनी कार्रवाई के कुछ खास मामलों पर जोर देंगे, जिनमें दलबदल करने वाले कुछ नेताओं के खिलाफ पुलिस केस भी शामिल हैं।
मान ने राघव के उस बयान पर पलटवार किया, जिसमें उन्होंने कहा कि उनके साथ 21 राज्यों की पुलिस है। भगवंत मान ने कहा कि क्या राघव 21 राज्यों की पुलिस का डर दिखा रहे हैं। पंजाब में दोषियों के खिलाफ कार्रवाई होगी और कानून के हिसाब से होगी।
Published on:
06 May 2026 03:29 am
बड़ी खबरें
View Allराष्ट्रीय
ट्रेंडिंग
