4 मई 2026,

सोमवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

Bengal Election Result 2026: मतगणना से पहले हुमायूं कबीर का आया बयान, बताया किसकी बनेगी सरकार

Aam Janata Unnayan Party: पश्चिम बंगाल चुनाव नतीजों से पहले AJUP नेता हुमायूं कबीर ने दावा किया है कि किसी भी पार्टी को पूर्ण बहुमत नहीं मिलेगा और उनकी पार्टी किंगमेकर की भूमिका निभाएगी। वहीं, मतगणना को शांतिपूर्ण और पारदर्शी बनाने के लिए कड़ी सुरक्षा व्यवस्था की गई है।

2 min read
Google source verification
west bengal election result 2026

किसी भी पार्टी को नहीं मिलेगा पूर्ण बहुमत- हुमायूं कबीर (Photo-ANI)

Bengal Election Result: पश्चिम बंगाल की 294 में से 293 विधानसभा सीटों पर सोमवार को मतगणना होगी। इससे पहले आम जनता उन्नयन पार्टी (AJUP) के संस्थापक और रेजिनगर विधानसभा सीट से प्रत्याशी हुमायूं कबीर ने बड़ा दावा किया है। उन्होंने कहा कि इस बार किसी भी पार्टी को बहुमत नहीं मिलेगा और उनकी पार्टी किंगमेकर की भूमिका निभाएगी। 

तीसरे स्थान पर रहेगी हमारी पार्टी-कबीर

उन्होंने आगे कहा कि तृणमूल कांग्रेस या बीजेपी पहली या दूसरी पार्टी बन सकती हैं, लेकिन हमारी पार्टी तीसरे स्थान पर रहेगी और सरकार बनाने में अहम भूमिका निभाएगी। मुझे पूरा भरोसा है कि हमारे अधिकतर उम्मीदवार जीत हासिल करेंगे।

हुमायूं कबीर ने कहा कि विधानसभा चुनाव के परिणामों के बाद उनकी पार्टी के सभी विजयी उम्मीदवारों को एकजुट किया जाएगा। हमारे जितने भी उम्मीदवार जीतेंगे, उन्हें बहारामपुर में एक होटल में बुलाया जाएगा और मैं खुद उनके साथ मौजूद रहूंगा।

TMC ने किया था निस्कासित

बता दें कि हुमायबं कबीर को दिसंबर 2025 में तृणमूल कांग्रेस से पार्टी विरोधी गतिविधियों और मुर्शिदाबाद में बाबरी मस्जिद बनाने को लेकर दिए गए विवादित बयान के चलते निष्कासित कर दिया गया था।

इसके बाद उन्होंने अपनी अलग पार्टी बनाई, जिसका नाम आम जनता उन्नयन पार्टी रखा। विधानसभा चुनाव प्रचार के दौरान एक कथित वीडियो को लेकर उनका नाम काफी चर्चा में रहा था। दरअसल, कबीर पर बीजेपी की ‘बी टीम’ होने का आरोप लगा। 

दरअसल, विधानसभा चुनाव में हुमायूं कबीर की पार्टी के साथ असदुद्दीन ओवैसी की AIMIM पार्टी ने गठबंधन किया था, लेकिन वीडियो वायरल होने के बाद उन्होंने अपना गठबंधन तोड़ लिया।

EC ने सुरक्षा को लेकर किए सख्त इंतजाम

इधर, मतगणना से पहले चुनाव आयोग ने सुरक्षा को लेकर सख्त इंतजाम किए हैं। राज्य के मुख्य निर्वाचन अधिकारी मनोज कुमार अग्रवाल ने स्पष्ट किया है कि मतगणना प्रक्रिया पूरी तरह पारदर्शी और शांतिपूर्ण होगी। इसके लिए तीन-स्तरीय सुरक्षा व्यवस्था लागू की गई है।

मतगणना केंद्रों की सुरक्षा के लिए केंद्रीय सशस्त्र पुलिस बल (CAPF) की 200 कंपनियां तैनात की गई हैं। इसके अलावा राज्य पुलिस और राज्य सशस्त्र पुलिस भी सुरक्षा में लगी हैं। सभी काउंटिंग सेंटर के बाहर CCTV कैमरों से निगरानी की जाएगी।