नई दिल्ली

झारखंड में FIR पर असम के CM हिमंत सरमा का कांग्रेस पर पलटवार, बोफोर्स और क्वात्रोची का नाम लेकर कही ये बात

झारखंड कांग्रेस विधायक कुमार जयमंगल ने झारखंड में FIR दर्ज कर आरोप लगाया था कि पश्चिम बंगाल में गिरफ्तार किए गए उनके तीन सहयोगियों ने हाल ही में उन्हें गुवाहाटी में असम के मुख्यमंत्री से मिलने के लिए कहा था। विधायक ने कहा कि असम के मुख्यमंत्री हिमंत बिस्वा सरमा राज्य में सरकार को गिराने की कोशिश कर रहे हैं।

2 min read
Assam CM Himanta Sarma hits back at Congress, says "Like Quattrocchi Filing Case Against Bofors"

झारखंड में एक विधायक द्वारा असम के मख्यमंत्री हिमंत बिस्वा सरमा पर सरकार गिराने की साजिश रचने का आरोप लगाए जाने के बाद से भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) ने कांग्रेस पर हमला बोला है। भाजपा ने आरोपों को 'निराधार' बताते हुए पलटवार किया है। सीएम हिमंत बिस्वा सरमा ने कहा है कि कांग्रेस ने जो मेरे ऊपर FIR की है वह फर्जी है। दरअसल, कांग्रेस के विधायक ने सीएम पर आरोप लगाया पश्चिम बंगाल के हावड़ा में गिरफ्तार किए गए कांग्रेस के तीन विधायकों ने उन्हें गुवाहाटी बुलाया था और कहा था कि उनकी मुलाकात असम के मुख्यमंत्री हिमंत बिस्वा सरमा से होगी।

इस मुलाकात में आदिवासी बहुल राज्य झारखंड की झामुमो-कांग्रेस सरकार को गिराने के बाद मंत्री पद और करोड़ों की नकद राशि देने का वादा किया गया था। इस पर सीएम हिमंत बिस्वा सरमा ने असम सरकार के प्रवक्ता पीयूष हजारिका का एक ट्वीट शेयर किया जिसमें उन्होंने झारखंड के कांग्रेस विधायक कुमार जयमंगल की केंद्रीय मंत्री प्रल्हाद जोशी और असम के मुख्यमंत्री से मुलाकात की तस्वीरें पोस्ट की। इस पोस्ट में पीयूष हजारिका ने कुछ फैक्ट शेयर किए हैं जिसमें उन्होंने झारखंड कांग्रेस विधायक कुमार जयमंगल के आरोपों को निराधार बताया है।

हजारिका ने FIR कराने वाले विधायक की सीएम के बीच क्यों और कहां मुलाकात हुई थी ये बताते हुए लिखा, "मुख्यमंत्री ने FIR से पांच दिन पहले ही किसी ट्रेड यूनियन से संबंधित मामले में मदद करने के लिए केंद्रीय कोयला मंत्री जोशी प्रल्हाद से कांग्रेस विधायक कुमार जयमंगल की मुलाकात करवाई थी।"

वहीं, सीएम हिमंत बिस्वा सरमा ने कहा, "झारखंड में फर्जी FIR की गई। तथाकथित FIR ऐसी लग रही है जैसे कांग्रेस ओत्तावियो क्वात्रोची को बोफोर्स के खिलाफ मामला दर्ज करने के लिए कह रही है।" बता दें, इतालवी व्यवसायी ओटावियो क्वात्रोची करोड़ों डॉलर के बोफोर्स घोटाले के केंद्र में थे, जिसने प्रधानमंत्री राजीव गांधी सहित कई भारतीय नेताओं के राजनीतिक करियर को प्रभावित किया था।

हिमंत बिस्वा सरमा ने कहा, "कांग्रेस नेता पुराने मित्र होने के नाते मेरे संपर्क में रहते हैं। मैं 20 साल से अधिक समय तक उस पार्टी में रहा। जब वे यहां आते हैं, तो मुझसे मिलते हैं। जब मैं नई दिल्ली में होता हूं, तो उनसे मिलता हूं।" गौरतलब है कि सरमा ने 2015 में कांग्रेस छोड़कर भाजपा का दामन थाम लिया था।

आपको बता दें, झारखंड के तीन कांग्रेस विधायकों को पश्चिम बंगाल पुलिस ने भारी कैश के साथ पकड़ा था। पुलिस के अनुसार विधायकों के पास से 48 लाख रुपये मिले। पुलिस के अनुसार जामताड़ा के विधायक इरफान अंसारी, खिजरी के विधायक राजेश कच्छप और कोलेबिरा के विधायक नमन बिक्सल कोंगारी भारी कैश के साथ कार में सवार थे, उन्हें पांचला पुलिस थाना क्षेत्र के रानीहाती में राष्ट्रीय राजमार्ग-16 पर रोका गया था।

यह भी पढ़ें: Jharkhand Cash Scandal: बंगाल में बेहिसाब नकदी के साथ पकडे गए झारखंड के तीनों कांग्रेसी विधायक पार्टी से निलंबित

Published on:
02 Aug 2022 01:10 pm
Also Read
View All