नई दिल्ली

‘ये हिंदू धर्म की तरह नहीं…’, ‘Kantara’ के भूत कोला परंपरा पर कन्नड़ एक्टर Chetan Ahimsa कह दी ऐसी बात कि दर्ज हो गई FIR

हाल में कन्नड़ एक्टर चेतन अहिंसा (Chetan Ahimsa) ने 'कांतारा' फिल्म में दिखाए गए 'भूत कोला' को लेकर विवादित बयान दिया है, जिसके बाद उनके खिलाफ FIR दर्ज हो चुकी हैं। चेतन हिंदुओं की भावनाएं आहत करने का आरोप लगा है।
2 min read
• •
Updated: 23 Oct 2022, 12:09 PM IST
Kannada Actor Chetan On Buta Kola Tradition Of Film Kantara
Kannada Actor Chetan On Buta Kola Tradition Of Film Kantara

कन्नड़ फिल्म 'कांतारा' (Kantara) को लेकर हाल में कन्नड़ एक्टर चेतन अहिंसा (Chetan Ahimsa) ने विवादित बयान दिया है, जिसको लेकर उनके खिलाफ FIR दर्ज की गई है। साथ ही उनकी सोशल मीडिया पर काफी आलोचना हो रही है। एक्टर ने फिल्म में दिखाए जाने वाले 'भूत कोला' की परंपरा को लेकर एक विवादित बयान दिया था, जिसके बाद सोशल मीडिया पर इसको लेकर बहस सी छिड़ चुकी है। साथ ही लोगों का कहना है कि एक्टर ने अपने बयान से हिंदूओं की भावनाओं को ठेस पहुंचाया है, जिसके लिए उनको सजा मिलनी चाहिए। वहीं कुछ लोग उनके पक्ष में भी बात कर रहे हैं। खबरों की माने तो RSS से जुड़े एक दक्षिणपंथी समूह हिंदू जागरण वेदिक ने एक्टर के बयान पर आपत्ति जातई है।

दरअसल, फिल्म ‘कांतारा’ के निर्देशक और एक्टर ऋषभ शेट्टी (Rishabh Shetty) के बयान पर प्रतिक्रिया देते हुए एक्टर चेतन अहिंसा ने फिल्म में दिखाई जाने वाली ‘भूत कोला’ की परंपरा को हिंदू धर्म का हिस्सा नहीं बताया। एक्टर ने इस बारे में बात करते हुए कहा कि 'हिंदू धर्म का हिस्सा नहीं है क्योंकि ये हिंदू धर्म के अस्तित्व में आने से पहले भी मौजूद थी'।

उनके इस बयान का सोशल मीडिया पर खूब विरोध हो रहा है। चेतन अपने ट्विटर हैंडल पर इस बारे में लिखा था कि 'जैसे हिंदू भाषा को थोपा नहीं जा सकता है ठीक वैसे ही लोगों पर हिंदुत्व नहीं थोपा जा सकता है। भूत कोला भूमि के मूल निवासियों की परंपरा है। ये हिंदू धर्म के तहत नहीं आएगा'। इस बयान के बाद उनकी खूब आलोचना हो रही है।

यह भी पढ़ें:Ajay Devgn और Siddharth Malhotra की 'Thank God' में हुए बड़े बदलाव!


वहीं अगर इस फिल्म के बारे में बात की जाए तो, इसके स्टोरी कन्नड़ में किए जाने वाले 'भूत कोला' परंपार पर आधारित है, जिनमें दैवा एक इंसान के शरीर में आते हैं और गांव वालों की परेशानियों और दुखों को दूर करते हैं। ऐसे में इस फिल्म की कहानी भी साल 1847 के वक्त की है, जिस में कर्नाटक के तटीय क्षेत्र में एक काल्पनिक गांव दिखाया गया है।

बता दें कि ये फिल्म सिनेमाघरों में 30 सितंबर को रिलीज हुई थी, जिसके बाद फिल्म नें बॉक्स ऑफिस पर धूम मचा रखी है। फिल्म को देखने के बाद फैंस के सिर से इसका जादू खत्म होने का नाम नहीं ले रहा है। फिल्म को खूब पसंद किया जा रहा है। वहीं हाल में फिल्म को 14 अक्टूब को तमिल, हिंदी, तेलुगु और मलयालम में रिलीज किया गया।

यह भी पढ़ें: पैसों या नेशनल अवॉर्ड के लिए करते हैं काम? Ajay Devgn ने जवाब से कर दी बोलती बंद!

Published on:
Also Read
View All
जामिया में छात्र आंदोलन के बीच बड़ा फैसला, अगले आदेश तक ऑनलाइन चलेंगी सभी कक्षाएं

दिल्ली में 12वीं की छात्रा ने की आत्महत्या, तीन पन्नों का सुसाइड नोट लिखकर खुद को लगाई आग

नस्लीय टिप्पणी मामले में यूट्यूबर आमिर शौकीन को 5 दिन की पुलिस हिरासत, त्रिपुरा के युवक पर टिप्पणी का आरोप

जामिया में ‘फ्री कश्मीर’ नारे पर जम्मू-कश्मीर छात्र संघ ने जताई आपत्ति, गिरिराज सिंह पर लगाया आंदोलन को बदनाम करने का आरोप

दिल्ली में कहां रहते हैं CJP नेता सौरव दास? कोर्ट ने मांगा पते का सबूत, किराए का एग्रीमेंट नहीं मिलने पर 17 नवंबर को फिर होगी सुनवाई