खतरों के खेल यानी टीवी चर्चित शो खतरों के खिलाड़ी का हर किसी को इंतजार रहता है। इस शो के अब तक 11 सीजन आ चुके हैं। अब जल्द ही शो का 12वां सीजन दस्तक देने वाला है। शो का हिस्सा बनने के लिए कई सेलिब्रिटीज से संपर्क किया गया, फिल्हाल कुछ सितारों के नाम भी सामने आ चुके हैं।
इनमें कुछ टीवी के बड़े नाम हैं तो कुछ रियलिटी शो की बड़ी हस्तियां हैं। खबरों की मानें तो इस बार खतरों के खिलाड़ी 12 की शूटिंग साउथ अफ्रीका में होनी है तो चलिए जानते किस किस का नाम लिस्ट में है शामिल।
रुबिना दिलैक-
रुबिना दिलैक को कौन नहीं जानता है। ये छोटे पर्दे का बड़ा नाम हैं। रुबिना बिग बॉस 14 का हिस्सा रह चुकी हैं, इतना ही नहीं इन्होंने शो को जीता भी था। अब रुबिना इस खतरों के खेल का भी हिस्सा बनेंगी। इसकी पुष्टी खुद रुबिना ने की है। इससे पहले इनके पति अभिनव शो का हिस्सा रह चुके हैं।
सृति झा-
सृति झा भी टीवी का बड़ा नाम हैं। इनकी भी अच्छी खासी फैन फॉलोइंग है। टीवी शो कुमकुम भाग्य ने इन्हें खास पहचान दिलाई। खतरों के खिलाड़ी में सृति झा भी नजर आएंगी।
शिवांगी जोशी-
ये रिश्ता क्या कहलाता है फेम शिवांगी जोशी भी रोहित शेट्टी के इस खेल में नजर आएंगी। शिवांगी टीवी का जाना-माना नाम हैं। ऐक्ट्रेस को बालिका वधू 2 में देखा गया था। इनका नाम शो के लिए लगभग तय माना जा रहा है।
राजीव अदतिया-
'बिग बॉस 15' के पूर्व प्रतियोगी राजीव अदतिया भी शो में नजर आएंगे। राजीव ने खुद इस शो में होने की पुष्टि की है। राजीव ने कहा कि मैं 'खतरों के खिलाड़ी' में भाग लेना कुछ ऐसा है जो मैं हमेशा से चाहता था। मैं एक नए अनुभव और कुछ स्टंट करने के लिए उत्साहित हूं।
मुनव्वर फारुखी-
वैसे तो मुनव्वर फारुखी का नाम विवादों के चलते हमेशा चर्चा में रहा है, लेकिन कंगना रनौत के शो लॉक अप ने इन्हें अलग ही मुकाम पर पहुंचा दिया। इन्हें जनता ने खूब सराहा। अब ये खतरों के खिलाड़ी में भी अपना जलवा बिखेरेंगे। हालांकि अभी इसकी अधिकारिक पुष्टि होना बाकी है।
एरिका फर्नांडिस-
रोहित शेट्टी का शो खतरों के खिलाड़ी 12 में अदाकारा एरिका फर्नांडिस भी नजर आने वाली है। टीवी सीरियल में अपनी एक्टिंग का जलवा दिखाने के बाद वो खतरों की इस दुनिया में क्या कमाल कर पाती हैं।
पवित्रा पुनिया-
पवित्रा पुनिया का नाम भी इस लिस्ट में जुड़ता नजर आ रहा है। बताया जा रहा है उनके नाम को लेकर जल्द ही घोषणा हो सकती है।
जन्नत जुबैर-
जन्नत जुबैर भले ही उम्र में छोटी हों लेकिन ये बड़ों बड़ों के दिलों पर राज करती हैं। रिपोर्ट के मुताबिक जन्नत जुबैर रहमानी भी इस शो में हिस्सा लेने वाली हैं।
पारस छाबड़ा और प्रतीक सहजपाल-
खतरों के खिलाड़ी 12 में पारस भी नजर आने वाले है। इसको लेकर मीडिया में कई खबरें चल रही हैं। वहीं बिग बॉस 15 के सेकेंड रनर अप प्रतीक सहजपाल की भी खतरों के खिलाड़ी 12 में एंट्री हो सकती है। इनका नाम लगभग तय है।