नई दिल्ली

Katrina Kaif को एक्टर ने बताया ‘चाची’, एक्ट्रेस की अपकमिंग फिल्म ‘Phone Bhoot’ को बताया डिजास्टर

कुछ समय पहले कैटरीना कैफ (Katrina Kaif) की फिल्म 'फोन भूत' (Phone Bhoot) का बिंदास ट्रेलर रिलीज हुआ था। फिल्म में ईशान खट्टर (Ishaan Khattar) और सिद्धांत चतुर्वेदी (Siddhant Chaturvedi) भी नजर आने वाले हैं। हाल में बॉलीवुड एक्टर ने इस फिल्म को बड़ी डिजास्टर बताया है।
2 min read
• •
Updated: 19 Oct 2022, 11:41 AM IST
Katrina Kaif की फिल्म 'फोन भूत' को बताया डिजास्टर
Katrina Kaif की फिल्म 'फोन भूत' को बताया डिजास्टर

बॉलीवुड एक्ट्रेस कैटरीना कैफ (Katrina Kaif) शादी के बाद पहली बार बड़े पर्दे पर नजर आने वाली हैं। वो जल्द ही डायरेक्टर गुरमीत सिंह (Gurmmeet Singh) की फिल्म 'फोन भूत' (Phone Bhoot) में नजर आने वाले हैं। इस फिल्म में कैट के साथ एक्टर ईशान खट्टर (Ishaan Khattar) और सिद्धांत चतुर्वेदी (Siddhant Chaturvedi) के अलावा जैकी श्रॉफ (Jackie Shroff) भी नजर आने वाले हैं। कुछ समय पहले ही फिल्म का ट्रेलर रिलीज हुई है, जिसको देखने के बाद फैंस फिल्म को देखने के लिए एक्साइटेड नजर आ रहे हैं। ये फिल्म अगले महिने 4 तारीख को सिनेमाघरों में रिलीज होने वाली है। वहीं हाल में बॉलीवुड एक्टर और खुद को क्रिटिक बताने वाले कमाल आर. खान यानी केआरके (KRK) ने रिलीज से पहले ही फिल्म को डिजास्टर बता दिया है।

इतना ही नहीं केआरके ने एक्ट्रेस कैटरीना कैफ को भी नहीं बख्शा। उन्होंने एक्ट्रेस को 'चाची' बताया है। हालांकि, ऋतिक रोशन (Hrithik Roshan) की फिल्म 'विक्रम वेधा' के समय केआरके ने इस बात से इंकार कर दिया था कि इस फिल्म के बाद वो किसी भी फिल्म का रिव्यू नहीं करेंगे, लेकिन उन्होंने अब कैटरीना की फिल्म 'फोन भूत' का रिलीज से पहले ही रिव्यू कर दिया है।

हाल में केआरके ने अपने ट्विटर हैंडल पर एक ट्वीट किया है, जिसमें उन्होंने कैटरीना और उनकी अपकमिंग फिल्म का रिव्यू किया है। उन्होंने अपने वीडियो में कहा कि 'एक तो कैटरीना कैफ दीदी हैं। और दूसरा इसमें झुग्गी एक्टर हैं। जो आपने आप को लॉन्च होने से पहले ही सुपरस्टार मान चुका था'।

यह भी पढ़ें: इस एक्ट्रेस के साथ Uber ड्राइवर की बदतमीजी! पहले अंधेरे में रोकी गाड़ी और फिर....


KRK आगे कहते हैं कि 'जिसको पता ही नहीं था फिल्मों में क्या होता है, लेकिन ओवरकॉन्फिडेंट और ओवर एक्टिंग की दुकान है, क्योंकि इसको करण जौहर ने कह दिया था कि तू आने वाले वक्त का सुपरस्टार है तो इसने मान लिया था। इसका नाम है सिद्धांत चतुर्वेदी'। इतना ही नहीं केआरके अपने वीडियो में कैट को 'आंटी' और 'चाची' कहते हैं'।

केआरके कहते हैं कि 'एक बार बता दो चाची का रोल क्या है? इस फोन का नाम होना चाहिए था चाची और भतीजों का खेल'। केआरके यहीं नहीं रुके उन्होंने फिल्म की तुलना कहते हुए कहा कि 'दोनों ही फिल्मों के स्टार फ्लॉप एक्टर्स हैं। इस फिल्म को सुपर डिजास्टर होने से कोई बचा नहीं सकता'। उनका ये वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है, जिस पर यूजर्स भी अपना-अपनी रिएक्श दे रहे हैं।

यह भी पढ़ें: 'मैं उस पैसे को जला दूं, फाड़ू दूं, नाच में लुटाऊं...', भड़के Salman Khan ने किसी को दिया ये दो टूक जवाब?

Updated on:
19 Oct 2022, 11:41 AM IST
Published on:
Also Read
View All
‘वोट चोरों’ के खिलाफ शुरू हुआ नया महाभारतट, तेजस्वी यादव ने बीजेपी पर तंज कसते हुए शकुनि के खेल का किया जिक्र

‘मोदी-शाह भी नहीं बचेंगे’, राहुल गांधी ने चेतावनी देते हुए कहा- ‘वोट चोरी’ पर ज्ञानेश कुमार को जाना पड़ेगा जेल

विपक्ष की रैली फ्लॉप शो: संबित पात्रा बोले, रामलीला मैदान में कितनी जुटी भीड़? राहुल गांधी का टेप रिकॉर्डर अटक गया है

‘SIR के कारण बंगाल को नुकसान हुआ’, ममता बनर्जी का आरोप- ज्ञानेश कुमार ने वोटों की गिनती प्रभावित की

‘मोदी जी की जान ज्ञानेश कुमार में है’, राहुल गांधी ने हाथ में ‘तोता’ लेकर वोट चोरी के खिलाफ किया प्रदर्शन