नई दिल्ली

Lakhimpur Kheri Case : सवाल पूछने पर बिफर गए केंद्रीय गृह राज्य मंत्री, मीडियाकर्मियों से अभद्रता की

Lakhimpur Kheri Case: केंद्रीय गृह राज्य मंत्री अजय सिंह टेनी से जुड़ा एक वीडियो सोशल मीडिया वायरल हो रहा है। इस वीडियों में अजय टेनी लखीमपुर मामले पर सवाल किये जाने पर भड़क गए और मीडियाकर्मी के साथ अभद्र व्यवहार किया।  
less than 1 minute read
• •
Updated: 15 Dec 2021, 4:26 PM IST
Ajay Mishra Teni
Ajay Mishra Teni in Lakhimpuri

लखीमपुर कांड (Lakhimpur Kheri Case) में केंद्रीय गृह राज्य मंत्री अजय टेनी (Ajay Mishra Teni) के बेटे आशीष मिश्रा (Ashish Mishra Teni) पर हत्या का मामला दर्ज है। इस मामले को लेकर विपक्ष लगातार अजय सिंह टेनी के इिस्तीफे की मांग कर रहा है। इस बीच अजय सिंह टेनी से जुड़ा एक वीडियो सोशल मीडिया वायरल हो रहा है। इस वीडियों में केंद्रीय गृह राज्य मंत्री अजय टेनी लखीमपुर मामले पर सवाल किये जाने पर भड़क गए और मीडियाकर्मी के साथ अभद्र व्यवहार किया। वीडियों में आप देख सरकते हैं कि अजय सिंह टेनी तब भड़क गए जब उनसे एक पत्रकार ने उनके बेटे को लेकर सवाल किया।


लखीमपुर खीरी में एक पत्रकार ने टेनी से उनके बेटे पर लगे आरोपों को लेकर सवाल किया था।इसपर केंद्रीय गृह राज्य मंत्री ने गुस्से में पत्रकार का कॉलर पकड़ कर लिया और कहा, "अरे फोन बंद कर बे, दिमाग खराब है क्या? SIT से सवाल पूछो न जाकर , मैं कहता हूं ये मीडिया वालों ने ही एक निर्दोष आदमी के लिए बनाया, शर्म नहीं आती, ये कितने गंंदे लोग हैं जो निर्दोष को फंसा रहे हैं।"

बता दें कि लखीमपुर खीरी मामले की यूपी की एसआईटी टीम जांच कर रही है। एसआईटी ने मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट की अदालत से कहा कि 'अब तक की जांच में सामने आया है कि कार से चार किसानों और एक पत्रकार की हत्या हुई है और ये एक सुनियोजित साजिश थी। आरोपियों ने जानबूझकर जान से मारने की नीयत से इस घटना को अंजाम दिया।'

इस मामले में केंद्रीय गृह राज्य मंत्री अजय टेनी का बेटा आशीष मिश्रा भी 13 आरोपियों में शामिल हैं। केंद्रीय गृह राज्य मंत्री अजय मिश्रा के बेटे व अन्य अभियुक्तों पर 3 अक्टूबर को लखीमपुर खीरी में प्रोटेस्ट कर रहे किसानों पर जीप चढ़ाकर उन्हें कुचलने का आरोप है।

Published on: