नई दिल्ली

हलवा समारोह के साथ शुरू हुआ अंतिरम बजट तैयारियों का आखिरी चरण

-एक फरवरी को संसद में पेश किया जाएगा बजट
1 minute read
• •
Updated: 24 Jan 2024, 8:47 PM IST
हलवा समारोह के साथ शुरू हुआ अंतिरम बजट तैयारियों का आखिरी चरण
हलवा समारोह के साथ शुरू हुआ अंतिरम बजट तैयारियों का आखिरी चरण

नई दिल्ली। संसद के 31 जनवरी से शुरू हो रहे सत्र में पेश किए जाने वाले अंतरिम बजट की तैयारियों का आखिरी चरण बुधवार को हलवा समारोह के साथ शुरू हो गया। नॉर्थ ब्लॉक में वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण व वित्त राज्यमंत्री डॉ. भागवत किशनराव कराड़ की मौजदूगी में तैयार हलवे की कढ़ाई पर ढका लाल रंग का कपड़ा हटाने के बाद अधिकारियों व बजट तैयार में करने में लगे कार्मिकों को हलवा वितरित किया गया।

हर वर्ष बजट तैयारी की "लॉक-इन" प्रक्रिया शुरू होने से पहले यह पारंपरिक हलवा समारोह आयोजित किया जाता है। समारोह में वित्त व व्यय सचिव डॉ. टी.वी. सोमनाथन, आर्थिक मामलों के सचिव अजय सेठ, दीपम के सचिव तुहिन कांत पांडे, राजस्व सचिव संजय मल्होत्रा, केन्द्रीय प्रत्यक्ष कर बोर्ड के अध्यक्ष नितिन गुप्ता, केन्द्रीय अप्रत्यक्ष कर व सीमा शुल्क बोर्ड के अध्यक्ष संजय कुमार अग्रवाल और अपर सचिव (बजट) आशीष वच्छानी के अलावा बजट की तैयारी व संकलन प्रक्रिया में शामिल वित्त मंत्रालय के कार्मिक उपस्थित थे। समारोह के दौरान सीतारमण ने बजट प्रेस का भी दौरा कर तैयारियों की समीक्षा की।

इस बार भी कागज रहित

मंत्रालय की ओर से बताया गया कि वित्त मंत्री 1 फरवरी को अंतरिम केंद्रीय बजट पेश करेगी। पिछले तीन पूर्ण केन्द्रीय बजटों की तरह यह भी कागज रहित होगा। अनुदान मांगें, वित्त विधेयक सहित सभी बजट दस्तावेज "केंद्रीय बजट मोबाइल ऐप" पर वित्त मंत्री का बजट भाषण पूरा होने के बाद हिंदी व अंग्रेजी भाषाओं में उपलब्ध होंगे।

Updated on:
24 Jan 2024, 8:47 PM IST
Published on: