नई दिल्ली

टेस्टिंग के दौरान नजर आई इलेक्ट्रिक Mahindra KUV100, सामने आईं ये खूबियां

टेस्टिंग के दौरान इस कार को ढ़का गया था जिससे कहा जा सकता है कि इस कार के लुक्स वर्तमान मॉडल से अलग होंगे।
less than 1 minute read
• •
Updated: 23 Oct 2019, 12:56 PM IST
mahindra.jpg

नई दिल्ली: आजकल हर कंपनी इलेक्ट्रिक कारों के निर्माण पर फोकस कर रही है। mahindra & mahindra भी अपनी पॉप्युलर कार KUV100 का इलेक्ट्रिक वर्जन लाने की तैयारी कर रही है। हाल ही में इस कार को टेस्टिंग के दौरान देखा गया है। भारतीय बाजार में महिंद्रा अगले साल ऑटो एक्सपो में इस इलेक्ट्रिक कार को पेश करेगी।

महिंद्रा केयूवी100 इलेक्ट्रिक वर्जन इसके वर्तमान मॉडल एनएक्सटी पर आधारित है। टेस्टिंग के दौरान इस कार को ढ़का गया था जिससे कहा जा सकता है कि इस कार के लुक्स वर्तमान मॉडल से अलग होंगे। केयूवी100 इलेक्ट्रिक के साइड हिस्से में भी बदलाव किये गए है। इस इलेक्ट्रिक कार के boot में भी सामान्य बदलाव देखनें को मिल सकते है, लेकिन इसके बारें में अभी कोई जानकारी सामने नहीं आयी है।

केयूवी100 के इस इलेक्ट्रिक अवतार में 30 किलोवॉट के मोटर को लिथियम आयन बैटरी के साथ लगाया जा सकता है।

आपको मालूम हो कि इस कार को महिंद्रा ने 2018 के ऑटो एक्सपो में पेश किया गया था और फिलहाल कंपनी मार्केट में ई-वेरिटो सहित कई इलेक्ट्रिक वाहन उपलब्ध करा रही है। जिस तरह से मार्केट में इलेक्ट्रिक वाहनों पर जोर दिया जा रहा है ये कार प्राइवेट यूजर्स के लिए भी उपलब्ध होगी । इसके अलावा महिन्द्रा xuv300 के इलेक्ट्रिक वर्जन पर भी काम कर रही है। यानि आने वाले वक्त में महिन्द्रा इलेक्ट्रिक कार सेगमेंट में बाकी कंपनियों को कड़ा कंप्टीशन दे सकती है।

Published on: