
नई दिल्ली: ऑटोमोबाइल क्षेत्र की दिग्गज कंपनियां maruti और Toyota एक साथ मिलकर इलेक्ट्रिक कार बनाने बाली हैं। दोनों ने आधिकारिक रबप से इस बात की घोषणा कर दी है। हालंकि दोनो कंपनियां ने अभी लॉन्चिंग के समय के बारे में कुछ नहीं बताया।
दोनो कंपनियों के बीच 2017 में हुई पार्टनरशिप के तहत कंपनियां ये कदम उठा रही है।इस अग्रीमेंट के मुताबिक, इस प्रोजेक्ट के लिए टोयोटा टेक्निकल इनपुट देगा, जबकि सुजुकी भारतीय बाजार के लिए गाड़ियां बनाएगी। साथ ही सुजुकी, टोयोटा को सप्लाई भी करेगी। दोनों कंपनियां कॉम्पैक्ट बैटरी इलेक्ट्रिक व्हीकल (बीईवी) भारत में लाने वाली है। टोयोटा-सुजुकी की यह नई कॉम्पैक्ट बीईवी को टोयोटा ब्रांड के तहत भारत में उतारा जाएगा।
खबरों की मानें तो टोयोटा सुजुकी को इलेक्ट्रिक वाहन बनाने की तकनीक की जानकारी देगी तथा सुजुकी वाहन के उत्पादन पर ध्यान देगी।
टोयोटा मोटर कॉरपोरेशन के कार्यकारी उपाध्यक्ष शिगेकी तेराशी ने कहा, 'भारत निश्चित रूप से उन देशों में से एक है, जहां हमारी योजना इलेक्ट्रिक गाड़ियां पेश करने की है। जापान में टोयोटा की उपस्थिति काफी मजबूत है, लेकिन भारत में इसकी सीमित उपस्थिति है। भारत में मारुति की अच्छी पकड़ का फायदा उठाने के लिए दोनों कंपनियों ने ये फैसला लिया है।
तेराशी ने कहा, 'हम शुरुआती चरण में एक कॉम्पैक्ट बैटरी इलेक्ट्रिक वीइकल के साथ शुरू करेंगे। हम सुजुकी के साथ इस पर काम कर रहे हैं। मैं लॉन्चिंग की टाइमलाइन शेयर नहीं कर सकता।'
Updated on:
23 Oct 2019, 11:57 AM IST
Published on:
23 Oct 2019, 11:56 AM IST
बड़ी खबरें
View Allकार रिव्यूज
ऑटोमोबाइल
Copyright © 2026 Patrika Group. All Rights Reserved.