नई दिल्ली

गणपति के पंडाल के पीछे चाकू गोद-गोद कर शख्स की निर्मम हत्या; खून से लथपथ मिली लाश

Delhi Crime: गणपति पंडाल के पीछे एक शख्स की चाकू गोद कर हत्या कर दी गई। शख्स की लाश खून से लथपथ हालत में मिली। मामले की जांच की जा रही है।
less than 1 minute read
Feature image
दिल्ली में गणपति के पंडाल के पीछे चाकू गोद-गोद कर शख्स की निर्मम हत्या; फोटो सोर्स-Ai

Delhi Crime: देश की राजधानी दिल्ली में एक शख्स की चाकू मारकर हत्या कर दी गई। बदमाशों ने गणपति पंडाल के पीछे हत्याकांड को अंजाम दिया। पुलिस की टीम मामले की जांच में जुट गई है।

गणपति पंडाल के पीछे युवक की हत्या

पूर्वी दिल्ली के मंडावली थाना इलाके में बुधवार (27 अगस्त) को एक शख्स की लाश खून से लथपथ पड़ी मिली। बताया जा रहा है कि पश्चिमी विनोद नगर स्थित डॉ. राजेंद्र प्रसाद पार्क में स्थापित एक गणेश पंडाल के पीछे युवक की हत्या कर दी गई।

पुलिस और विधायक मौके पर पहुंचे

सूचना मिलते ही पुलिस की एक टीम मामले की जांच के लिए मौके पर पहुंची। स्थानीय विधायक रवि नेगी भी स्थिति का जायजा लेने के लिए घटनास्थल पर पहुंचे। किसी भी संभावित अप्रिय घटना को रोकने के लिए इलाके में भारी पुलिस बल तैनात किया गया है।

हत्या के कारणों की जांच जारी

युवक की पहचान और हत्या के पीछे के मकसद की पुष्टि फिलहाल नहीं हो पाई है। घटना के समय आस-पास मौजूद स्थानीय लोगों से पुलिस की टीम पूछताछ कर रही है। पुलिस ने अभी तक केवल यह पुष्टि की है कि मृतक युवक की उम्र 22 से 24 वर्ष के बीच थी। हालांकि, उसकी सही पहचान अभी तक सत्यापित नहीं हुई है। साथ ही आरोपी की भी ता

मूर्ति स्थल के पास हुई हत्या से उत्सव स्थगित

घटना की सबसे चौंकाने वाली बात यह है कि युवक की हत्या गणेश प्रतिमा पंडाल के पीछे हुई। जिसके कारण आयोजकों को कार्यक्रम रद्द करना पड़ा। पुलिस CCTV फुटेज खंगाल रही है। वहीं फोरेंसिक टीम अपराधियों का पता लगाने के लिए घटनास्थल से सबूत इकट्ठा कर रही है।

Updated on:
28 Aug 2025 02:42 pm
Published on:
28 Aug 2025 02:42 pm
Also Read
View All
दिल्ली लक्ष्मी योजना लॉन्च, महिलाओं के खाते में हर महीने आएंगे 2,500 रूपये, 9 लाख से ज्यादा ने कराया रजिस्ट्रेशन

चीन-पाकिस्तान की बढ़ेगी टेंशन? भारतीय प्राइवेट कंपनियां बनाएंगी 1,500 किमी तक स्ट्राइक रेंज की मिसाइलें

Modi Cabinet Reshuffle: मोदी मंत्रिमंडल विस्तार में बीजेपी के लिए मौके कम, आधी खाली सीटों पर दूसरी पार्टियों का दावा!

सोनम वांगचुक से अलग हुए CJP के रास्ते? ‘इस्तेमाल और साइडलाइन’ की अटकलों पर अभिजीत दीपके का बड़ा बयान

Delhi Race Club: पटियाला हाउस कोर्ट का बड़ा फैसला, दिल्ली रेस क्लब की याचिका खारिज; लुटियंस दिल्ली परिसर खाली करने का आदेश बरकरार