नई दिल्ली

Mohanlal की अपकमिंग फिल्म ‘Monster’ को लेकर छिड़ा विवाद! इन देशों में हुई बैन

मलयालम सुपरस्टार मोहनलाल (Mohanlal) की आने वाली फिल्म ‘मॉन्स्टर’ (Monster) इन दिनों विवादों में फंस चुकी है। फिल्म कई देशों में बैन तक कर दिया गया है। लोग फिल्म को लेकर खूब नाराजगी जाहिर कर रहे हैं।
2 min read
• •
Updated: 19 Oct 2022, 11:55 AM IST
Mohanlal की अपकमिंग फिल्म ‘Monster’ को लेकर छिड़ा विवाद
Mohanlal की अपकमिंग फिल्म ‘Monster’ को लेकर छिड़ा विवाद

मलयालम सुपरस्टार मोहनलाल (Mohanlal) इन दिनों अपनी अपकमिंग फिल्म मॉन्स्टर (Monster) को लेकर काफी सुर्खियों में बने हुए है। दरअसल, उनकी ये फिल्म विवादों के घेरे में फंस चुकी है। इतना ही नहीं फिल्म पर विवाद इतना बढ़ गया कि कई देशों में इसको बैन तक कर दिया गया है। दरअसल, इस फिल्म की कहानी का कॉन्टेंट LGBTQ से जुड़ा है, जिसको लेकर लोगों के अंदर फिल्म को लेकर गुस्सा भरा हुआ है। इस फिल्म को इराक, ईरान, सऊदी अरब, कुवैत, कतर और यूएई जैसे देशों में बैन कर दिया गया है। ये देश अरेबियन देश यानी गल्फ कंट्रीज कहलाते हैं। यहां इस तरह के कॉन्टेंट को देखना पसंद नहीं किया जाता है। ये फिल्म 21 अक्टूबर को वर्ल्डवाइड रिलीज होने जा रही है।

वहीं फिल्म के ट्रेलर को जहां कुछ लोगों ने काफी पसंद किया है तो, कुछ ने इसको लेकर अपनी नाराजगी भी जाहिर की है। वहीं सामने आ रही खबरों की माने तो मेकर्स ने 'मॉन्स्टर' के री-इवैल्यूएशन के लिए फिल्म को सेंसर बोर्ड को भेजा था। अगर इस फिल्म को सेंसर बोर्ड से मंजूरी मिल जाती है तो इसे अगले हफ्ते या किसी और सही समय पर ये गल्फ में रिलीज किया जाएगा।

वहीं अगर इस फिल्म में मोहनलाल के किरदार के बारे में बात की जाए तो, ‘मॉन्स्टर’ में एक्टर एक सरदार के किरदार में नजर आने वाले हैं, जिसका नाम लकी सिंह होता है। फिल्म में मोहनलाल के अलावा लक्ष्मी मंचू, सिद्दीकी, लीना, हनी रोज, सुदैव नायर, केबी गणेश कुमार और जॉनी एंटॉनी जैसे कई बड़े कलाकार मुख्य किरदारोें में नजर आने वाले हैं।

यह भी पढ़ें: Katrina Kaif को एक्टर ने बताया 'चाची'


फिल्म को उदय कृष्णा ने लिखा और विइसाख ने डायरेक्ट किया है। वहीं हाल में मोहनलाल ने अपनी फिल्म के बारे में खुलकर बात की है। उन्होंने बताया कि 'एक एक्टर के लिए खासकर से मेरे लिए मॉन्स्टर एक खास फिल्म है। इस फिल्म में कई सरप्राइज एलिमेंट हैं। मॉन्स्टर की सबसे बड़ी खासियत इसका सब्जेक्ट ही है'।

एक्टर ने बात करते हुए आगे कहा कि 'मुझे लगता है कि ये फिल्म एक ऐसे विषय से संबंधित है जो मलयालम सिनेमा के लिए नया है और इसे बहुत ही बोल्ड तरीके से फिल्माया गया है। स्क्रिप्ट इस फिल्म की जान है। अगर आप मुझसे पूछेंगे कि क्या मॉन्स्टर के पास हीरो है या विलेन, तो मैं कहूंगा कि फिल्म की स्क्रिप्ट ही इसके लिए सब कुछ है। ये फिल्म पूरी तरह से एक्शन पर आधारित नहीं है। जैसे कि उनकी पिछली फिल्म पुलीमुरुगन थी'।

यह भी पढ़ें: इस एक्ट्रेस के साथ Uber ड्राइवर की बदतमीजी! पहले अंधेरे में रोकी गाड़ी और फिर....

Published on:
Also Read
View All
‘वोट चोरों’ के खिलाफ शुरू हुआ नया महाभारतट, तेजस्वी यादव ने बीजेपी पर तंज कसते हुए शकुनि के खेल का किया जिक्र

‘मोदी-शाह भी नहीं बचेंगे’, राहुल गांधी ने चेतावनी देते हुए कहा- ‘वोट चोरी’ पर ज्ञानेश कुमार को जाना पड़ेगा जेल

विपक्ष की रैली फ्लॉप शो: संबित पात्रा बोले, रामलीला मैदान में कितनी जुटी भीड़? राहुल गांधी का टेप रिकॉर्डर अटक गया है

‘SIR के कारण बंगाल को नुकसान हुआ’, ममता बनर्जी का आरोप- ज्ञानेश कुमार ने वोटों की गिनती प्रभावित की

‘मोदी जी की जान ज्ञानेश कुमार में है’, राहुल गांधी ने हाथ में ‘तोता’ लेकर वोट चोरी के खिलाफ किया प्रदर्शन