नई दिल्ली

आजकल किसी को बचाना भी गुनाह…महिलाओं को बचाने में घायल युवक की मां का छलका दर्द

Delhi Crime: दिल्ली में सरेआम महिलाओं से छेड़खानी कर रहे युवकों का विरोध करना युवक को भारी पड़ गया। हमले में गंभीर रूप से घायल युवक की मां ने कहा कि किसी की मदद करना भी गुनाह हो गया है।

2 min read

Delhi Crime: दक्षिणी दिल्ली के महरौली इलाके में महिलाओं से कथित छेड़छाड़ का विरोध करना युवक को भारी पड़ गया। 26 साल के मुकेश ने महिलाओं को छेड़ रहे चार आरोपियों को ललकारा तो चारों ने मिलकर मुकेश पीट दिया। इसमें मुकेश गंभीर रूप से घायल हो गया। उसे एम्स में भर्ती कराया गया है। बताया जा रहा है कि मुकेश के सिर में गंभीर चोटें आईं हैं। उसका एम्स ट्रॉमा सेंटर में इलाज चल रहा है। पुलिस ने इस मामले में चार आरोपियों को गिरफ्तार किया है। घटना 3 फरवरी की सुबह की है। संगम विहार निवासी मुकेश अपने मामा की शादी से लौट रहा था। सुबह करीब 5 बजे वह चाय पीने के लिए रुका, जहां पास में ही कुछ युवक दो-तीन महिलाओं को परेशान कर रहे थे। मुकेश ने इसका विरोध किया और आरोपियों से महिलाओं को न छेड़ने की बात कही। इसी बात से नाराज होकर चारों युवकों ने उस पर हमला कर दिया।

ये भी पढ़ें

आप हमारी शादी कराना चाहते थे, लेकिन…तीन बहनों को कोरियन से हुआ प्यार, सामने आया काला सच

गैर इरादतन हत्या के प्रयास का मुकदमा दर्ज

दिल्ली पुलिस ने पीड़ित और एक महिला के बयान तथा वीडियो फुटेज के आधार पर मामला दर्ज किया। महरौली थाने में गैर-इरादतन हत्या की कोशिश, महिलाओं की गरिमा भंग करने, गलत तरीके से रोकने और साझा मंशा की धाराओं में केस दर्ज किया गया है। दिल्ली पुलिस ने इस मामले में विशाल रावत (26), जतिन (20), सोनू (25) और विवेक (20) को गिरफ्तार किया है। पुलिस अधिकारियों के मुताबिक, सीसीटीवी फुटेज और स्थानीय जांच के आधार पर आरोपियों की पहचान कर कार्रवाई की गई।

एक आरोपी ने सिर पर पत्‍थर मारकर किया घायल

पीड़ित के अनुसार, एक आरोपी ने पत्थर जैसी भारी चीज से उसके सिर पर वार किया, जिससे वह जमीन पर गिर पड़ा। इसके बाद भी आरोपियों ने लात-घूंसे मारकर हमला जारी रखा। इसी दौरान एक राहगीर ने बीच-बचाव किया और आगे के हमले को रोका। जिन महिलाओं को मुकेश बचाने की कोशिश कर रहा था, उन्होंने भी मौके पर रुककर पुलिस कंट्रोल रूम को सूचना दी और घायल युवक को अस्पताल पहुंचाने में मदद की।

पीड़ित की मां का छलका दर्द

मुकेश की मां सर्वेश ने घटना पर दुख जताते हुए HT से कहा कि आज के समय में किसी की मदद करना भी गुनाह बन गया है। उन्होंने कहा कि अगर समय पर लोगों ने बीच-बचाव नहीं किया होता, तो उनके बेटे की जान जा सकती थी। घटना का एक वीडियो सोशल मीडिया पर सामने आया है, जिसमें चार युवक एक लैम्प पोस्ट के पास मुकेश को लात-घूंसे और थप्पड़ों से पीटते नजर आ रहे हैं। वीडियो में एक आरोपी ईंट उठाकर हमला करने दौड़ता दिखता है, जिसे एक राहगीर छीन लेता है। वीडियो का अंत मुकेश के सड़क पर बेहोश पड़े होने के साथ होता है।

ये भी पढ़ें

हम कोरिया नहीं छोड़ सकते और आप…दोनों बहनों को लीड कर रही थी बीच वाली बेटी, ट्रिपल सुसाइड में सनसनीखेज खुलासा

Also Read
View All

अगली खबर