नई दिल्ली

कपिल शर्मा से पहले Ekta Kapoor के ‘महाभारत’ को लेकर भड़के थे मुकेश खन्ना, कहा था- खत्म हो जाओगी

यह पहली बार नहीं है जब मुकेश खन्ना ने किसी शो को लेकर गुस्सा जाहिर किया है। इससे पहले वह 'कहानी हमारे महाभारत की' को लेकर टीवी प्रोड्यूसर एकता कपूर को फटकार लगा चुके हैं।

2 min read
mukesh_khanna_2.jpg
Mukesh Khanna

नई दिल्ली: हाल ही में कपिल शर्मा के शो पर महाभारत की पूरी स्टार कास्ट पहुंची थी। लेकिन भीष्म पितामह का रोल करने वाले एक्टर मुकेश खन्ना इस शो में नजर नहीं आए। जिसके बाद सवाल उठने लगे कि वह क्यों इस शो में नहीं आए? इसके बाद खुद मुकेश खन्ना ने बताया कि वह इसलिए नहीं आए क्योंकि उन्हें यह शो वाहियात लगता है। इसमें मर्द औरतों के कपड़े पहनकर घटिया हरकते करते हैं और लोग इसपर हंसते हैं। उनका यह पोस्ट सोशल मीडिया पर काफी वायरल हो रहा है। लेकिन यह पहली बार नहीं है जब मुकेश खन्ना ने किसी शो को लेकर गुस्सा जाहिर किया है। इससे पहले वह 'कहानी हमारे महाभारत की' को लेकर टीवी प्रोड्यूसर एकता कपूर को फटकार लगा चुके हैं।

मॉडर्न महाभारत को देखकर आया गुस्सा

दरअसल, कुछ समय पहले मुकेश खन्ना ने यंगर जनरेशन के लिए अपने पॉपुलर सुपर हीरो शो 'शक्तिमान' का नया संस्करण लाने की घोषणा की थी। इस मौके पर उन्होंने अपने शो के बारे में बात करते हुए कहा कि शक्तिमान का नया संस्करण एकता कपूर के महाभारत की तरह नहीं बनाया जाएगा। वे कहते हैं, "शक्तिमान का नया संक्स्करण एकता कपूर के महाभारत की तरह नहीं हो सकता, जिसमें उन्होंने द्रौपदी के कंधे पर टैटू बना दिया था। उन्होंने महाभारत मॉडर्न लोगों के लिए बनाया था। संस्कृति कभी मॉडर्न नहीं हो सकती पुत्री (एकता)। जिस दिन संस्कृति को मॉडर्न करोगी, खत्म हो जाओगी।"

मुकेश खन्ना ने आगे कहा था, "अगर सीरियल का नाम 'क्योंकि ग्रीक भी कभी हिंदुस्तानी थे' होता तो मैं एकता के महाभारत को स्वीकार कर लेता। उन्हें किसने एक महाकाव्य का वध करने का अधिकार दिया। मुकेश खन्ना ने कहा था कि मैं एकता कपूर को यह बताना चाहता हूं कि रामायण और महाभारत पौराणिक नहीं हैं, ये हमारे इतिहास हैं।"

सोनाक्षी सिन्हा भी आ चुकी हैं निशाने पर

आपको बता दें कि मुकेश खन्ना एक्ट्रेस सोनाक्षी सिन्हा को भी फटकार लगा चुके हैं। दरअसल, एक बार सोनाक्षी सिन्हा कौन बनेगा करोड़पति में पहुंची थीं। यहां उनसे पूछा गया कि भगवान हनुमान किसके लिए संजीवनी बूटी लाए थे। इस सवाल का जवाब वह नहीं दे पाई थीं। ऐसे में जब लॉकडाउन के दौरान रामायण (1987) और महाभारत (1988) का दूरदर्शन पर पुनः प्रसारण होने वाला था तो इस मुकेश खन्ना ने कहा था कि "मुझे लगता है कि रामायण और महाभारत का दोबारा टेलीकास्ट उनके लिए फायदेमंद होगा, जिन्होंने पहले इन्हें नहीं देखा है। यह सोनाक्षी सिन्हा जैसे लोगों की मदद करेगा, जिन्हें अपने पुराणों की जानकारी नहीं है। उन जैसे लोग यह भी नहीं जानते कि हनुमान किसके लिए संजीवनी लेकर आए थे।"

Published on:
07 Oct 2020 12:24 pm