नई दिल्ली

अयोध्या में नहीं भटकेंगे टूरिस्ट, रूसी, चीनी, अरबी सहित 28 भाषाओं में लग रहे साइनेज बोर्ड

योगी सरकार में रामनगरी अयोध्या में विश्वस्तरीय पर्यटक सुविधाओं का विस्तार हो रहा है। संयुक्त राष्ट्र की 6 आधिकारिक सहित 22 भारतीय भाषाओं में अयोध्या की सड़कों पर साइनेज बोर्ड लग रहे हैं। ताकि श्रद्धालुओं को भटकना न पड़े।
2 min read
• •
Updated: 11 Jan 2024, 8:08 PM IST
ram_mandir_ayodhya.jpg
राम मंदिर (फाइल फोटो)

नवनीत मिश्र
अयोध्या। देश और विदेश से रामनगरी अयोध्या आने वाले श्रद्धालुओं को भटकना नहीं पड़ेगा। एयरपोर्ट और रेल स्टेशन से मंदिर से लेकर ठहरने के स्थान के लिए किसी से पूछने की जरूरत नहीं पड़ेगी। देश और विदेश की कुल 28 भाषाओं में लगने वाले साइनेज बोर्ड रास्ता बताएंगे। संयुक्त राष्ट्र की अरबी, चीनी, स्पेनिस, रूसी सहित 6 आधिकारिक भाषाओं और 8 वीं अनुसूची की 22 भारतीय भाषाओं में साइनेज बोर्ड लगाने का कार्य चल रहा है। योगी आदित्यनाथ सरकार की पहल पर रामनगरी में विश्वस्तरीय सुविधाओं का विस्तार चल रहा है।

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के निर्देश पर फिलहाल अयोध्या के हनुमानगढ़ी, कनक भवन, राम की पैड़ी, अयोध्या धाम जंक्शन, टेढ़ी बाजार, अयोध्या एयरपोर्ट पर साइनेज बोर्ड लगाने का कार्य पूर्ण हो चुका है। 22 जनवरी को राम मंदिर उद्घाटन से पहले सभी साइनेज लग जाएंगे।


यहां लग रहे साइनेज

राम की पैड़ी, नागेश्वर नाथ मंदिर, भजन संध्या स्थल नया घाट, क्वीन हो पार्क, लता मंगेशकर चौक, रामपथ, जन्मभूमि पथ, भक्तिपथ, धर्मपथ, चौधरी चरण सिंह घाट, रामकथा संग्रहालय, जानकी महल, दशरथ महल, रामकोट, तुलसी स्मारक भवन, छोटी देवकाली मंदिर, सरयू घाट, सूर्य कुंड, गुप्तार घाट, गुलाब बाड़ी, कम्पनी गार्डन, साकेत सदन, मंदिर निकट गुप्तार घाट, चौधरी चरण सिंह पार्क, संत तुलसी घाट, तिवारी मंदिर, तुलसी उद्यान, गोरखपुर-लखनऊ बाईपास, बैकुंठ धाम, मिथिला धाम, अयोध्या आई हॉस्पिटल, हनुमान गढ़ी रोड, राजद्वार मंदिर तिराहा, कनक भवन रोड, दिगंबर जैन मंदिर, श्रीराम हॉस्पिटल, राम कचेहरी,रंगमहल,अमावा राम मंदिर, सीताकुंड, मणि पर्वत, अयोध्या धाम रेलवे स्टेशन पर साइनेज लगाए जा रहे हैं।

इन भाषाओं में मिलेगी सुविधा

संयुक्त राष्ट्र में आधिकारिक दर्जा प्राप्त अरबी, चीनी, अंग्रेजी, फ्रेंच, रूसी और स्पेनिश के साथ भारतीय संविधान की आठवीं अनुसूची में शामिल हिंदी, उर्दू, असमिया, उड़िया, कन्नड़, कश्मीरी, कोंकणी, गुजराती, डोगरी, तमिल, तेलुगू, नेपाली, पंजाबी, बांग्ला, बोडो, मणिपुरी, मराठी, मलयालम, मैथिली, संथाली, संस्कृत और सिंधी में साइनेज बोर्ड लगाए जा रहे।

Updated on:
11 Jan 2024, 8:08 PM IST
Published on:
Also Read
View All
दिल्ली की जहरीली हवा बन रही बच्चों के लिए जिंदगीभर का खतरा, जानिए बड़ो से ज्यादा बच्चों पर कैसे पड़ता है इसका दुष्प्रभाव

प्रवेश वर्मा ने अरविंद केजरीवाल पर लगाया ओछी राजनीति का आरोप, यमुना में मरी मछलियां डालने के मामले में FIR के निर्देश

Delhi Pollution: दिवाली के पटाखे ही नहीं, ये चीजें भी बना रही हैं दिल्ली की हवा जहरीली, वैज्ञानिक ने बताई बड़ी वजह

दिल्ली गुरुद्वारा कमेटी ने 1984 के पीड़ित सिखों के साथ मिलकर जलाई सोनिया गांधी की किताब, गलत तथ्य लिखने का लगाया आरोप

Delhi Accident: सोनिया विहार में डंपर ने ऑटो को मारी जोरदार टक्कर, 3 लोगों की मौत, 5 घायल