नई दिल्ली

नवजोत सिंह सिद्धू ने फिर खुद को बताया सीएम पद का दावेदार, कहा- लेकर आऊंगा पंजाब माडल

पंजाब कांग्रेस अध्यक्ष नवजोत सिंह सिद्धू ने एक बार फिर से खुद को पंजाब में सीएम पद के दावेदार के रूप में पेश किया है। रायकोट में एक चुनावी रैली को संबोधित करते हुए उन्होंने कहा कि वह पंजाब माडल लेकर आएंगे और राज्य को आर्थिक स्थिति से उबारेंगे।
2 min read
• •
Updated: 16 Dec 2021, 4:06 PM IST
navjot singh sidhu introduce himself as punjab cm contender
navjot singh sidhu introduce himself as punjab cm contender

नई दिल्ली। पंजाब कांग्रेस अध्यक्ष नवजोत सिंह सिद्धू ने एक बार फिर से खुद को पंजाब में सीएम पद के दावेदार के रूप में पेश किया है। रायकोट में एक चुनावी रैली को संबोधित करते हुए उन्होंने इसकी घोषणा की है। उन्होंने कहा कि वह पंजाब माडल लेकर आएंगे और राज्य को आर्थिक स्थिति से उबारेंगे। इस दौरान उन्होंने आर्थिक मोर्चे पर पंजाब सरकार पर निशाना साधा। चन्नी सरकार पर निशाना साधते हुए उन्होंने कहा कि पंजाब की आर्थिक स्थिति सही नहीं है। राज्य कर्ज में डूबा है, ऐसे में पंजाब में चोरी रोकनी होगी। सिद्धू ने कहा कि पंजाब कृषि बहुल देश है ऐसे में हम यहां पंजाब माडल बनाएंगे। उन्होंने बताया कि हम पंजाब माडल में किसानों को दलहन, सरसों पर एमएसपी देगी। इसके साथ ही किसान राज्य सरकार के वेयर हाउसों में अपना अनाज स्टोर कर सकेंगे।

केजरीवाल को बताया झूठा
इस दौरान पंजाब कांग्रेस अध्यक्ष चन्नी ने रायकोट में रैली सीएम चरणजीत सिंह चन्नी की तारीफ की। उन्होंने कहा कि मेरे छोटे भाई चन्नी ने बिजली सस्ती की है, यह अच्छा कदम है जिसका फायदा राज्य के किसानों को होगा। इस मौके पर उन्होंने आप प्रमुख अरविंद केजरीवाल और शिअद प्रधान सुखबीर सिंह बादल पर भी निशाना साधा। सिद्धू ने केजरीवाल को झूठा करार दिया।

पंजाब कांग्रेस प्रधान सिद्धू ने कहा कि केजरीवाल कह रहे हैं कि लुधियाना में एयरपोर्ट बनाने की जरूरत है, लेकिन कांग्रेस ने पहले ही हलवारा में एयरपोर्ट बनाना शुरू कर दिया है। सिद्धू ने कहा कि यह हमारी उपलब्धियों को भुनाने की कोशिश हो रही है। ये लोग सिर्फ बयानबाजी ही करते हैं, जबकि पंजाब को कांग्रेस ही सुधार सकती है।

नवजोत सिंह सिद्धू ने कहा कि हमें पंजाब को जिताने के लिए लड़ाई लड़नी है। आज पंजाब खोखला हो रहा है, इससे किसानों और युवाओं की जिंदगी बर्बाद हो रही है। राज्य में चोरी हो रही है, इससे पंजाब के पास खर्च करके सिर्फ 12 हजार करोड़ ही बचता है। राज्य को मजबूत बनाने के लिए चोरी को रोकना होगा।

बता दें कि पंजाब कांग्रेस अध्यक्ष नवजोत सिंह सिद्धू राज्य सरकार पर हमलावर हैं। इसके साथ ही वो कई बार कांग्रेस नेतृत्व को भी चेतावनी दे चुके हैं। हाल ही में उन्होंने कहा कि पार्टी को चेतावनी दी कि मैं दर्शनी घोड़ा नहीं बनूंगा। अगर हालात नहीं सुधरे तो मैं अपनी जिम्मेदारी छोड़ दूंगा।

Published on:
Also Read
View All
‘वोट चोरों’ के खिलाफ शुरू हुआ नया महाभारतट, तेजस्वी यादव ने बीजेपी पर तंज कसते हुए शकुनि के खेल का किया जिक्र

‘मोदी-शाह भी नहीं बचेंगे’, राहुल गांधी ने चेतावनी देते हुए कहा- ‘वोट चोरी’ पर ज्ञानेश कुमार को जाना पड़ेगा जेल

विपक्ष की रैली फ्लॉप शो: संबित पात्रा बोले, रामलीला मैदान में कितनी जुटी भीड़? राहुल गांधी का टेप रिकॉर्डर अटक गया है

‘SIR के कारण बंगाल को नुकसान हुआ’, ममता बनर्जी का आरोप- ज्ञानेश कुमार ने वोटों की गिनती प्रभावित की

‘मोदी जी की जान ज्ञानेश कुमार में है’, राहुल गांधी ने हाथ में ‘तोता’ लेकर वोट चोरी के खिलाफ किया प्रदर्शन