नई दिल्ली

एनडीएमसी दुष्कर्म केस: वारदात से एक दिन पहले ही बच्ची ने मां से की थी आरोपी शिकायत, पकड़ा था हाथ

स्कूल के एक स्टाफ मेंबर ने दावा किया है कि जिस दिन आरोपी ने बच्ची को अपने साथ ले जाने का प्रयास किया था।
2 min read
• •
Updated: 11 Aug 2018, 10:37 AM IST
news
एनडीएमसी दुष्कर्म केस: वारदात से एक दिन पहले ही बच्ची ने मां से की थी आरोपी शिकायत, पकड़ा था हाथ

नई दिल्ली। राजधानी के एनडीएमसी स्कूल में बच्ची के साथ हुए दुष्कर्म मामले में बड़ा खुलासा हुआ है। जानकारी मिली है कि आरोपी वारदात के एक दिन पहले भी बच्ची के साथ ही छेड़छाड़ की थी। उस समय आरोपी ने बच्ची को अकेला देख उसका हाथ पकड़ा था और उसको अपने साथ ले जाने का प्रयास किया था। इस घटना से बच्ची बहुत घबरा गई थी और आरोपी से हाथ छुड़ाकर वहां से भाग आई थी। यही नहीं बच्ची ने इस घटना का जिक्र अपनी मां से भी किया था।

स्कूल के एक स्टाफ मेंबर ने दावा किया है कि जिस दिन आरोपी ने बच्ची को अपने साथ ले जाने का प्रयास किया था, उस दिन बच्ची ने अपनी मां आरोपी की हरकत के बारे में बताया था। लेकिन उन्होंने इसकी शिकायत स्कूल प्रशासन से नहीं की। स्टाफ मेंबर का तो यहां तक कहना है कि अगर बच्ची के मां—बाप जानकारी मिलने के बाद उस दिन ही आरोपी की शिकायत स्कूल प्रशासन से कर देते तो यह वारदात टल सकती थी। बताया जा रहा है कि आरोपी पिछले कुछ दिनों से बच्ची पर नजर रख रहा था और वारदात को अंजाम देने के मौके की फिराक में था।

वहीं पुलिस पूछताछ में आरोपी ने बताया कि वह अपनी पत्नी और 3 बच्चों के साथ वन बेडरूम फ्लैट में रहता है। आरोपी 14 से 18 साल के उम्र के बच्चों का बाप है। स्कूल स्टाफ के अनुसार 2 बजे सीनियर सेक्शन की छुट्टी के दौरान दौरान टीचर्स और स्टाफ व्यवस्था के साथ बच्चों को अभिभावकों के साथ भेजने में व्यस्त रहता है। इसी मौके का फायदा उठाकर आरोपी ने घटना को अंजाम दे डाला। आपको बता दें कि आरोपी स्कूल का ही स्थाई कर्मचारी और पिछले 15 सालों से काम कर रहा है।

Published on: