28 अक्टूबर 2026,

बुधवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

दिल्ली हुई शर्मसार, स्कूल के कर्मचारी ने ही दूसरी कक्षा के छात्रा से किया रेप, गिरफ्तार

दिल्ली के मंदिर मार्ग इलाके के गोल मार्केट के पास स्थित सरकारी स्कूल में दूसरी कक्षा की छात्रा से बलात्कार करने का मामला सामने आया है। सबसे हैरानी की बात यह है कि बलात्कार करने का आरोप स्कूल के एक कर्मचारी पर लगाया गया है।
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

नई दिल्ली

•

image

Anil Kumar

•

Updated: 10 Aug 2018, 3:35 PM IST

दिल्ली हुई शर्मसार, स्कूल के कर्मचारी ने ही दूसरी कक्षा के छात्रा से किया रेप, गिरफ्तार

दिल्ली हुई शर्मसार, स्कूल के कर्मचारी ने ही दूसरी कक्षा के छात्रा से किया रेप, गिरफ्तार

नई दिल्ली। राजधानी दिल्ली समेत देशभर में बलात्कार की घटनाएं थमने का नाम नहीं ले रही है। हैरानी तब होती है जब सरकारें तमाम तरह के दावे करती हैं और उसके बावजूद इस तरह के जघन्य अपराध लगातार बढ़ते चले जाते हैं तो सवाल उठता है कि आखिर हमारा समाज कहां जा रहा है? आपको बता दें कि ताजा मामले ने एक बार से राजधानी दिल्ली को शर्मसार किया है। दरअसल सरकारी स्कूल में दूसरी कक्षा में पढ़ने वाली एक बच्ची से हैवानियत की सारी हदें पार कर दी गई। यह आरोप किसी ओर पर नहीं बल्कि जिस स्कूल में बच्ची पढ़ती थी उसी स्कूल के कर्मचारी पर दरिंदगी करने का आरोप है।

स्कूल कर्मचारी ने ही बच्ची से किया रेप!

आपको बता दें कि यह घटना दिल्ली के मंदिर मार्ग इलाके की है। गोल मार्केट के पास स्थित सरकारी स्कूल में दूसरी कक्षा की छात्रा से बलात्कार करने का मामला सामने आया है। सबसे हैरानी की बात यह है कि बलात्कार करने का आरोप स्कूल के एक कर्मचारी पर लगाया गया है। यह मामला सामने आने के बाद अभिभावकों ने स्कूल के बाहर प्रदर्शन किया। अभिभावकों ने स्कूल प्रशासन पर आरोप लगाते हुए दावा किया है कि महिलाओं तक को रजिस्टर में एंट्री करने के बाद स्कूल के अंदर प्रवेश दिया जाता है। जबकि ऐसे में एक कर्मचारी को यूं ही कैसे स्कूल के अंदर प्रवेश करने की इजाजत दे दिया गया।

बच्ची को टॉफी का लालच देकर दरिंदे ने नदी किनारे ले जाकर किया दुष्कर्म

आरोपी गिरफ्तार

आपको बता दें कि आरोप के मुताबिक स्कूल में इलेक्ट्रिशियन का काम करने वाले एक कर्मचारी ने छात्रा के साथ रेप किया। आरोपी ने सबसे पहले लड़की मुंह दबाकर एनडीएमसी के वाटर पंप के पास ले गया और फिर घिनौनी वारदात को अंजाम दिया। बताया जा रहा है कि यह मामला गुरुवार का है। हालांकि अभिभावक की शिकायत पर पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है और आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है।

दिल्ली: बुराड़ी में प्रॉपर्टी डीलर ने घर में घुसकर महिला के साथ किया सामूहिक रेप, FIR दर्ज

कैसे सामने आया मामला

आपको बता दें कि पुलिस के मुताबिक पीड़ित छात्रा दिल्ली के मंदिर मार्ग स्थित एक गर्ल्स स्कूल में दूसरी कक्षा में पढ़ती है। बुधवार को स्कूल की छुट्टी होने के बाद आरोपी राम आसरे छात्रा को बहका कर स्कूल परिसर में ही स्थित पंप हाउस ले गया। इसके बाद छात्रा से घिनौना काम किया। बच्ची कुछ देर बाद जब अपने घर पहुंची तो बुधवार रात ही उसकी तबियत बिगड़ गई। बच्ची ने अपनी मां-बाप से शिकायत की कि उनके अंदुरूनी भाग में दर्द है। इस पर जब मां-बाप ने शरीर को देखा तो बच्ची के अंदरुनी अंगों में सूजन है और प्राइवेट पार्ट्स से खून का रिसाव हो रहा है। जब बच्ची से पूछा कि यह सब कैसे हुआ तो सारी घटना सामने आ गई। बच्ची की बात सुनकर माता-पिता हैरान रह गए और फिर फौरन पुलिस में इसकी शिकायत दर्ज कराई। पुलिस ने शिकायत दर्ज करते हुए स्कूल प्रबंधन से बात की और फिर बच्ची के बयान के आधार पर पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया।