28 अक्टूबर 2026,

बुधवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

बांदा
बच्ची को टॉफी का लालच देकर दरिंदे ने नदी किनारे ले जाकर किया दुष्कर्म
Play video

बच्ची को टॉफी का लालच देकर दरिंदे ने नदी किनारे ले जाकर किया दुष्कर्म

सीएम के फरमान के बावजूद छात्राओं के साथ हो रहे अपराध थमने का नाम नहीं ले रहे हैं।
Follow Patrika on Google News
Google source verification

बांदा

•

image

Abhishek Gupta

•

Updated: 8 Aug 2018, 10:12 PM IST

बांदा. सीएम के फरमान के बावजूद छात्राओं के साथ हो रहे अपराध थमने का नाम नहीं ले रहे हैं। तजा मामला बुंदेलखंड के बांदा का है जहाँ दिनदहाड़े स्कूल की छुट्टी के बाद एक आठ साल की मासूम को एक वहशी दरिंदे ने स्कूल जाते समय अगवाकर केन नदी के किनारे उसके साथ बलात्कार किया और फरार हो गया। मासूम पीड़िता को ढूंढते परिजन उसे लेकर पुलिस के पास पहुंचे और बच्ची की निशानदेही पर पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर आरोपी के घर में दबिश देकर साक्ष्य जुटाए हैं और आरोपी को गिरफ्तार किया है।

यह है मामला-

आपको बता दें कि बाँदा नगर कोतवाली क्षेत्र की रहने वाली एक आठ साल की मासूम बच्ची को उसके ही मोहल्ले के रहने वाले चुनुबाद नाम के युवक ने टॉफी, चॉकलेट लालच दिया और उसके साथ दुष्कर्म किया। स्कूल की छुट्टी के बाद मासूम को यह शख्स शहर के बाहर नदी के किनारे झाड़ियों में ले गया और उसके साथ बलात्कार कर उसे वहीँ छोड़कर भाग निकला। रोती हुई जब बच्ची झाड़ियों से निकलकर बाहर आई तो वहां से गुजरने वाले राहगीरों ने इसकी सूचना पुलिस को दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने बच्ची से पूछताछ की और पुलिस ने आरोपी के घर दबिश दी और आरोपी के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर उसे गिरफ्तार किया है।

पीड़िता ने कहा ये-

रेप पीड़िता ने बताया कि वो स्कूल पढ़ने गयी थी तभी उसके ही मोहल्ले के रहने वाले चुनुबाद नाम के युवक ने उसे टॉफी का लालच दिया और वह उसके साथ चली गयी। तभी वो व्यक्ति उसे केन नदी के किनारे झाड़ियों में ले गया और उसके साथ दुष्कर्म किया। इसके बाद मैं केन नदी के पुल के ऊपर आई व किनारे बैठकर रोने लगी। तभी लोगों की भीड़ लग गयी, लोगों ने पुलिस को बुलाकर मुझे कोतवाली पहुँचाया।

पुलिस का ये है कहना-

मामले में सीओ सिटी राघवेंद्र सिंह ने बताया कि ऐसी सूचना मिली थी कि शहर के किनारे केन नदी के पास एक बच्ची मिली है। जिसे देखकर ऐसा लगता है कि उसके साथ कुछ गलत काम हुआ है जिस पर पुलिस मौके पर पहुंची और बच्ची से पूछताछ करने पर पता चला कि आरोपी बच्ची को नदी के किनारे झाड़ियों में ले गया व उसके साथ दुष्कर्म किया। फिलहाल पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है और बच्ची को मेडिकल के लिए भेजा है।