नई दिल्ली

‘सिर्फ इस्तीफे से क्या होगा? मेरी बेटी वापस नहीं आएगी’: NEET पीड़िता आकांक्षा के परिजनों का फूटा गुस्सा, PM मोदी से भी मांगा इस्तीफा

NEET victim Akanksha Chaturvedi family statement: केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे के बाद भी नागपुर में NEET पीड़िता आकांक्षा चतुर्वेदी के परिजनों ने असंतोष जताया है। मां नीलम चतुर्वेदी ने पीएम मोदी से इस्तीफे, 1 करोड़ रुपये मुआवजे और दोषियों को फांसी की मांग की है।
2 min read
NEET victim Akanksha Chaturvedi family statement
NEET पीड़िता आकांक्षा के परिजनों का फूटा गुस्सा, PM मोदी से भी मांगा इस्तीफा

PM Modi resignation demand NEET protest: केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे के बाद भी NEET-UG पेपर लीक मामले से पीड़ित परिवारों का गुस्सा शांत नहीं हो रहा है। परीक्षा के दबाव और धांधली से तंग आकर आत्महत्या करने वाली छात्रा आकांक्षा चतुर्वेदी के माता-पिता ने इंसाफ की गुहार लगाते हुए कहा है कि वे शिक्षा मंत्री के इस्तीफे से संतुष्ट नहीं हैं।

हमारी जमीन बिक गई, क्या वो वापस आएगी?'

बता दें कि आकांक्षा की मां नीलम चतुर्वेदी ने समाचार एजेंसी ANI से बात करते हुए अपने आंसू रोकते हुए कहा कि मेरी बेटी अब कभी वापस नहीं आएगी। हम इस इस्तीफे से बिल्कुल संतुष्ट नहीं हैं। सरकार का कोई भी नुमाइंदा हमसे मिलने नहीं आया। सिर्फ इस्तीफे से क्या हासिल होगा? हमारी बेटी को न्याय मिलना चाहिए और पीड़ित परिवारों को उचित मुआवजा दिया जाए।

'मुख्य दोषियों को फांसी की सजा दी जाए'

नीलम चतुर्वेदी ने मांग की कि पेपर लीक के मुख्य दोषियों को फांसी की सजा दी जाए। इसके साथ ही उन्होंने शीर्ष नेतृत्व पर सवाल उठाते हुए कहा कि धर्मेंद्र प्रधान ने तो इस्तीफा दे दिया, लेकिन प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और गृह मंत्री अमित शाह को भी अपने पद से इस्तीफा देना चाहिए। बेटी की पढ़ाई के लिए हमें अपनी जमीन तक बेचनी पड़ी थी, क्या वो जमीन वापस आ पाएगी?' वहीं आकांक्षा के पिता कृष्ण कुमार चतुर्वेदी ने कहा कि मुझे मेरी बेटी के अलावा अब कुछ नहीं दिखता। वह डॉक्टर बनकर देश की सेवा करना चाहती थी।

सरकार ने मुआवजे की घोषणा की

कई अभ्यर्थियों की आत्महत्या के बाद देशभर में उठे भारी बवाल को देखते हुए केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री जे.पी. नड्डा ने घोषणा की है कि सरकार पीड़ित परिवारों को उचित मुआवजा देने के लिए सहमत हो गई है।

दूसरी तरफ, सुप्रीम कोर्ट के जस्टिस सूर्यकांत की टिप्पणी से शुरू हुई और बाद में आंदोलन का रूप लेने वाली 'कॉकरोच जनता पार्टी' (CJP) और पर्यावरणविद् सोनम वांगचुक ने जंतर-मंतर पर चल रहा अपना विरोध प्रदर्शन समाप्त कर दिया है। केंद्रीय मंत्रियों जे.पी. नड्डा और जितेंद्र सिंह के साथ तीन दौर की वार्ता के बाद CJP ने आंदोलन वापस लेने का निर्णय लिया।

Updated on:
25 Jul 2026 07:42 pm
Published on:
25 Jul 2026 07:42 pm