
BJP President Nitin Nabin,photo- ANI
BJP President Nitin Nabin: बीजेपी के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नबीन ने धर्मेंद प्रधान की तारीफ की है। उन्होने कहा कि, केंद्रीय शिक्षा मंत्री के तौर पर, धर्मेंद्र प्रधान ने देश के शिक्षा क्षेत्र में सुधार लाने और ऐतिहासिक राष्ट्रीय शिक्षा नीति (NEP 2020) व अन्य पहलों को सफलतापूर्वक लागू करने में अहम भूमिका निभाई है।
बीजेपी अध्यक्ष नितिन नबीन ने धर्मेंद्र प्रधान की तारीफ करते हुए कहा कि, व्यापक हितों को प्राथमिकता देते हुए उनका पद छोड़ने का निर्णय सार्वजनिक जीवन में ईमानदारी और निस्वार्थ सेवा के उच्चतम मानदंडों को दर्शाता है। पार्टी इस निर्णय में धर्मेंद्र प्रधान के साथ मजबूती से खड़ी है। मैं उनके भविष्य के प्रयासों के लिए उन्हें शुभकामनाएं देता हूं।
केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे के बाद भी में विपक्ष के नेता राहुल गांधी ने सरकार पर निशाना साधा है। उन्होंने धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे को देश की शिक्षा व्यवस्था को फिर से संवारने की दिशा में बहुत बड़ा कदम बताया है। राहुल गांधी ने देशभर के छात्रों और युवाओं को बधाई देते हुए कहा कि उन्होंने लोकतंत्र, संविधान और अपने भविष्य की रक्षा के लिए संघर्ष किया।
राहुल गांधी ने छात्रों से कहा कि, अब भी दो मांगें बाकी हैं। राहुल गांधी ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को छात्रों से माफी मांगने और आंदोलन के दौरान हुई हिंसा के दोषियों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है। राहुल गांधी ने देश के युवाओं से कहा कि अब समाज के हर वर्ग को अपने सम्मान के लिए संवैधानिक तरीके से खड़ा होना चाहिए।
धर्मेंद्र प्रधान ने शिक्षा मंत्री के पद से इस्तीफा देने के बाद कहा कि, 16 जुलाई को घोषित नीट-यूजी के परिणाम संतोषजनक रहे जिसमें गरीब पृष्ठभूमि से आए कई मेधावी छात्रों को भी सफलता मिली। परंतु इस दौरान भी कई छात्रों को गुमराह करने के लिए जिम्मेदार पदों पर बैठे व्यक्तियों ने बाधा डालने की कोशिश की, जिससे मन अत्यंत व्यथित हुआ।
मैं सदैव हमारे प्रजातंत्र की शक्ति में अटूट विश्वास रखने वाला रहा हूं तथा युवाओं की आकांक्षाओं, सपनों और अपेक्षाओं का गहरा सम्मान करता आया हूं। वे केवल भारत का भविष्य ही नहीं हैं, बल्कि एक नए और विकसित भारत के वाहक, निर्माता और भविष्य के शिल्पकार भी हैं।
Updated on:
25 Jul 2026 05:10 pm
Published on:
25 Jul 2026 04:55 pm
