नई दिल्ली

पति से मिलने के 10 मिनट बाद ही तड़पने लगी काजल… गुरुग्राम में नवविवाहिता की संदिग्ध मौत

Gurugram News: पुलिस अधिकारियों का कहना है कि शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है और रिपोर्ट आने के बाद ही मौत के सही कारणों का खुलासा हो पाएगा।
2 min read
love affair crime Maharashtra
नवी मुंबई में पत्नी ने प्रेमी संग मिलकर की पति की हत्या (AI Image)

हरियाणा के गुरूग्राम से एक बेहद चौंकाने वाला मामला सामने आया है, जहां शादी के महज चार महीने बाद एक नवविवाहिता की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। मृतका के परिजनों ने उसके पति पर जहरीला इंजेक्शन देकर हत्या करने का गंभीर आरोप लगाया है। पुलिस ने शिकायत के आधार पर मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

अस्पताल में शुरू हुई थी प्रेम कहानी

मृतका की पहचान 23 वर्षीय काजल के रूप में हुई है, जो मूल रूप से यूपी के कानपुर की रहने वाली थी और गुरुग्राम के गढ़ी हरसरू इलाके में अपने परिवार के साथ रह रही थी। काजल एक निजी अस्पताल में नर्स के रूप में कार्यरत थी।

इसी अस्पताल में उसकी मुलाकात अरुण से हुई थी, जो एक्स-रे विभाग में काम करता था। दोनों के बीच नजदीकियां बढ़ीं और करीब चार महीने पहले उन्होंने प्रेम विवाह किया। शादी के बाद दोनों बसई इलाके में किराए के मकान में रहने लगे।

होली पर मायके आई, फिर हुआ विवाद

होली के मौके पर काजल अपने पति के साथ गढ़ी हरसरू स्थित अपने मायके आई थी। परिजनों के अनुसार, अरुण को नशे की लत थी और उसने हाल ही में अपनी नौकरी भी छोड़ दी थी।

बताया जा रहा है कि बुधवार सुबह पति-पत्नी के बीच किसी बात को लेकर विवाद हुआ। इसके बाद अरुण ने काजल को बात करने के बहाने बुलाया।

10 मिनट में बिगड़ी हालत, नाक से आने लगा खून

काजल के भाई का आरोप है कि पहली मंजिल से नीचे जाने के करीब दस मिनट के भीतर ही काजल की तबीयत अचानक बिगड़ गई। उसकी नाक से खून बहने लगा, जिसके बाद उसे तुरंत पास के निजी अस्पताल ले जाया गया। वहां से गंभीर हालत को देखते हुए उसे सिविल अस्पताल रेफर किया गया, जहां काजल ने दम तोड़ दिया।

बाथरूम में मिला इंजेक्शन, हत्या का आरोप

काजल के परिवार ने दावा किया है कि घर के बाथरूम में एक इंजेक्शन मिला है। उनका आरोप है कि अरुण ने काजल को जहरीला इंजेक्शन देकर उसकी हत्या की है। फिलहाल पुलिस मामले की हर एंगल से जांच कर रही है। शव को पोस्टमॉर्टम के लिए सरकारी अस्पताल भेजा गया है।

पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट से खुलेगा मौत का राज

पुलिस का कहना है कि पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट आने के बाद ही मौत के असली कारण का खुलासा हो सकेगा। फिलहाल आरोपी पति के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया गया है और सभी पहलुओं से जांच जारी है।

Updated on:
20 Mar 2026 03:34 pm
Published on:
20 Mar 2026 03:34 pm
Also Read
View All
दिल्ली लक्ष्मी योजना लॉन्च, महिलाओं के खाते में हर महीने आएंगे 2,500 रूपये, 9 लाख से ज्यादा ने कराया रजिस्ट्रेशन

चीन-पाकिस्तान की बढ़ेगी टेंशन? भारतीय प्राइवेट कंपनियां बनाएंगी 1,500 किमी तक स्ट्राइक रेंज की मिसाइलें

Modi Cabinet Reshuffle: मोदी मंत्रिमंडल विस्तार में बीजेपी के लिए मौके कम, आधी खाली सीटों पर दूसरी पार्टियों का दावा!

सोनम वांगचुक से अलग हुए CJP के रास्ते? ‘इस्तेमाल और साइडलाइन’ की अटकलों पर अभिजीत दीपके का बड़ा बयान

Delhi Race Club: पटियाला हाउस कोर्ट का बड़ा फैसला, दिल्ली रेस क्लब की याचिका खारिज; लुटियंस दिल्ली परिसर खाली करने का आदेश बरकरार