नई दिल्ली

बिहार सीएम नीतीश कुमार ने बताया राज्य के विकास में क्या है रोड़ा, विशेष दर्जा मिले तो बहुत आगे बढ़ जाएगा बिहार

बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने एक बार फिर से बिहार को विशेष राज्य का दर्जा देने की मांग उठाई है। उनका कहना है कि बिहार के विकास में यह बहुत बड़ा रोड़ा है। अगर बिहार को विशेष राज्य का दर्जा मिल जाए तो यह बहुत आगे बढ़ जाएगा।

2 min read
Dec 13, 2021
nitish kumar says development stop due to not getting special status
nitish kumar says development stop due to not getting special status

नई दिल्ली। बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने एक बार फिर से बिहार को विशेष राज्य का दर्जा देने की मांग उठाई है। उनका कहना है कि बिहार के विकास में यह बहुत बड़ा रोड़ा है। अगर बिहार को विशेष राज्य का दर्जा मिल जाए तो यह बहुत आगे बढ़ जाएगा। दरअसल, आज जनता दरबार में बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने पत्रकारों से बात करते हुए कहा कि राज्य अपने बूते और केंद्र की योजनाओं से आगे बढ़ रहा है। ऐसे में जिन राज्यों को यह दर्जा मिला हुआ है, उन्हें बहुत लाभ पहुंचा है। ठीक वैसे ही बिहार समेत अन्य पिछड़े राज्यों को दर्जा प्राप्त होगा तो इन्हें भी फायदा होगा। अगर राज्य आगे बढ़ेगा तभी देश आगे बढ़ेगा। सीएम नीतीश कुमार ने कहा कि हमलोगों ने राज्य में विकास के काफी काम किए हैं। हालांकि राज्य के लोगों को इन योजनाओं का लाभ भी मिला है, लेकिन आबादी को ध्यान में रखते हुए बिहार का विकास उस स्तर पर नहीं हो सका, जैसा होना चाहिए था।

सीएम ने बताया कि आज राज्य की विकास दर और प्रति व्यक्ति आय बढ़ी है, लेकिन देश की प्रति व्यक्ति आय एक लाख 35 हजार रुपए है। अगर उस हिसाब से बात की जाए तो हम लोग बहुत पीछे हैं। यहां प्रति व्यक्ति आय 50 हजार 735 है। ऐसे में अभी हमें बिहार के विकास के लिए बहुत काम करने की जरूरत है। अगर बिहार को विशेष राज्य का दर्जा मिल जाए तो विकास के कामों में तेजी आएगी।

इस दौरान नीतीश कुमार ने हाल ही में आई नीति आयोग की रिपोर्ट पर भी बात की। सीएम ने कहा कि अगर हम पीछे हैं तो इस पर काम करने की जरूरत है। हमें भा लोगों को रोजगार देना है, जिससे बिहार से गरीबा का तमगा हटे। इसलिए हम बहुत पहले से बिहार को विशेष राज्य का दर्जा देने की मांग कर रहे हैं। इसके लिए हमने सर्वेक्षण कराकर एक-एक रिपोर्ट भी दिया।

सीएम नीतीश कुमार ने बिहार को विशेष राज्य का दर्जा मिलने पर होने वाले फायदों का जिक्र भी किया। उन्होंने कहा कि केंद्र की योजनाओं में केंद्र और राज्य के खर्च का अनुपात 90:10 हो जाएगा। उन्होंने बताया कि अभी यह अनुपात 60:40 या 50:50 है। अगर बिहार को विशेष राज्य का दर्जा मिलता है तो राज्य का कुछ पैसा बचेगा, जिसे राज्य के ही विकास में खर्च किया जाएगा। बिहार सीएम ने कहा कि जब तक राज्य का विकास नहीं होगा तो भारत का विकास भी नहीं हो सकता।

Published on:
13 Dec 2021 10:03 pm