नई दिल्ली

Unnao Custodial Death Case: कुलदीप सिंह सेंगर और सीबीआई समेत सभी दोषियों को नोटिस, सजा बढ़ाने की मांग पर कोर्ट सख्त

Unnao Custodial Death Case: दिल्ली हाई कोर्ट ने उन्नाव हिरासत में मौत से जुड़े मामले में कुलदीप सिंह सेंगर और सीबीआई सहित सभी दोषियों को नोटिस जारी किया है। यह कार्रवाई उन्नाव दुष्कर्म पीड़िता की उस याचिका पर की गई है, जिसमें उन्होंने सजा बढ़ाने की मांग की थी।
2 min read
Notice to all the accused including Kuldeep Singh Sengar and CBI

Unnao Custodial Death Case:दिल्ली हाई कोर्ट ने उन्नाव हिरासत में मौत से जुड़े मामले में कुलदीप सिंह सेंगर और सीबीआई सहित सभी दोषियों को नोटिस जारी किया है। यह कदम उन्नाव दुष्कर्म पीड़िता की उस याचिका पर उठाया गया है, जिसमें उन्होंने दोषियों की सजा बढ़ाने की मांग की थी। पीड़िता ने अपनी अर्जी में कहा है कि मौजूदा सजा अपर्याप्त है और आरोपियों को और कठोर दंड दिया जाना चाहिए। दिल्ली हाई कोर्ट ने याचिका को गंभीरता से लेते हुए मामले की अगली सुनवाई 2 मार्च को तय की है।

आपको बता दें कि पूर्व भाजपा विधायक कुलदीप सिंह सेंगर को कोर्ट ने 10 साल की सजा सुनाई। सजा के खिलाफ सेंगर ने पहले दिल्ली हाई कोर्ट में जमानत याचिका दाखिल की थी, लेकिन हाई कोर्ट ने उनकी अर्जी को खारिज कर दिया। इसके बाद सेंगर ने सुप्रीम कोर्ट का दरवाजा खटखटाया। निचली अदालत ने अपने फैसले में स्पष्ट कहा था कि परिवार के इकलौते कमाने वाले व्यक्ति की मौत के मामले में किसी भी तरह की नरमी नहीं बरती जा सकती। अदालत ने यह भी टिप्पणी की थी कि यह अपराध अत्यंत गंभीर है और इसी कारण गैर इरादतन हत्या के अपराध में अधिकतम सजा देना पूरी तरह न्यायसंगत है।

काट रहे उम्र कैद की सजा

इसके अलावा आरोपी कुलदीप सिंह सेंगर दुष्कर्म के एक अलग मामले में उम्रकैद की सजा भी काट रहे हैं। यह मामला उस समय का है, जब पीड़िता नाबालिग थी। सेंगर 13 अप्रैल 2018 से लगातार जेल में बंद हैं। पीड़िता ने आरोप लगाया था कि 4 जून 2017 को उसे नौकरी दिलाने का झांसा देकर सेंगर के घर ले जाया गया, जहां उसके साथ दुष्कर्म किया गया। बाद में 3 अप्रैल 2018 को पीड़िता अपने परिवार के साथ अदालत में सुनवाई के सिलसिले में उन्नाव पहुंची थी। इसी दौरान पीड़िता के पिता को पुलिस हिरासत में लिया गया, जहां कथित तौर पर मारपीट के बाद उनकी मौत हो गई। इस घटना ने पूरे मामले को और गंभीर बना दिया और देशभर में इसे लेकर जोरदार आक्रोश देखने को मिला।

Updated on:
19 Feb 2026 01:31 pm
Published on:
19 Feb 2026 01:30 pm
Also Read
View All
परीक्षा सुधार के लिए टास्क फोर्स पर कांग्रेस ने उठाए सवाल, जयराम रमेश बोले- राधाकृष्णन कमेटी की 101 सिफारिशों का क्या हुआ?

‘अगर मैं नाच नहीं सकती, तो यह मेरी क्रांति नहीं!’ NEET आंदोलन में उभरा AISA अध्यक्ष नेहा बोरा का चर्चित चेहरा

‘ये ट्रेंड ठीक नहीं है’, धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे पर बीजेपी के पूर्व मंत्री का बयान, विपक्ष को बताया आंदोलनजीवी

स्पोक्सपर्सन के बयान को गलत तरीके से पेश किया गया- विदेश मंत्रालय ने CJP प्रोटेस्ट पर वायरल दावे का किया फैक्ट-चेक

DCW New Chief: स्वाति मालीवाल के 2 साल बाद दिल्ली महिला आयोग को मिली नई अध्यक्ष; लता गुप्ता संभालेंगी कमान, 5 नए सदस्य भी नियुक्त