नई दिल्ली

मात्र 3000 रुपए में मिल रही है 35000 वाली बाइक, माइलेज में भी अव्वल

आजकल मंदी के चलते लोग कार और बाइक कम खरीद रहे हैं यही वजह है कि कंपनियां कस्टमर्स को रिझाने के लिए तरह तरह के ऑफर्स लेकर आ रही है।

2 min read
tvs_spo.jpg

नई दिल्ली: फेस्टिव सीजन के आते ही कंपनियां कस्टमर्स को लुभाने के लिए तरह-तरह के ऑफर्स देती हैं। मंदी की मार झेल रही ऑटो इंडस्ट्री को इस बार भी फेस्टिव सीजन से काफी उम्मीद है। यही वजह है कि Tvs Motors ने अपने कस्टमर्स के लिए एक खास ऑफर निकाला है। कंपनी के इस ऑफर के बाद हर आदमी के लिए बाइक खरीदना संभव होगा।

ये है पूरा ऑफर- टीवीएस मोटर्स ने अपनी पापुलर और एंट्री लेवल मोस्ट फ्यूल एफिशिएंट बाइक tvs sport पर ये ऑफर लेकर आई है । ऑफर के तहत आप 35 हजार रुपये की कीमत वाली ये बाइक महज 2999 रुपये देकर अपने घर ले जा सकते हैं । और बाकी बची रकम को आप आसान EMI में चुका सकते हैं । इस ऑफर की ज्यादा जानकारी के लिए आप सीधा TVS डीलरशिप से संपर्क कर सकते हैं। ये तो हुई ऑफर की बात चलिए अब हम आपको बताते हैं कि इस बाइक में क्या खास है जिसकी वजह से आपको ये बाइक खरीदनी चाहिए।

किफायती और बेहतरीन माइलेज- एंट्री लेवल सेगमेंट में TVS की Sport अपनी बढ़िया परफॉरमेंस और माइलेज के लिए जानी-जाती है । ARAI क्लेम के मुताबिक इसकी माइलेज 95 kmpl है। अभी हाल ही में इस बाइक ने ऑन रोड सबसे ज्यादा माइलेज देने का रिकॉर्ड अपने नाम किया है । 6,377 किलोमीटर की यात्रा तय करते हुए बाइक ने 76.4 किलोमीटर प्रति लीटर की ऑन रोड माइलेज का रिकॉर्ड अपने नाम दर्ज किया।

पॉवर और इंजन- लुक्स की बात करें तो इस बाइक का लुक्स अपने सेगमेंट सबसे स्पोर्टी है। वहीं इसमें 99.77cc का इंजन लगा है जो 7.7bhp पावर और 7.8 Nm का टॉर्क जेनरेट करता है। इसमें 4 स्पीड गियर दिए गये हैं। TVS स्पोर्ट का वजन 111 kg है।

Published on:
10 Sept 2019 03:23 pm
Also Read
View All
‘अब सिर्फ दाऊद इब्राहिम का बीजेपी में शामिल होना बाकी है,’ विपक्ष में टूट पर आप सांसद संजय सिंह का बड़ा हमला

दिल्ली डॉक्टर मेड मर्डर केस: वारदात से 4 दिन पहले डॉ. गुप्ता में दिखे थे अजीब बदलाव, पड़ोसियों ने बताया- क्यों रहने लगे थे बिल्कुल अलग-थलग?

गुरुग्राम में बुजुर्ग की हत्या के बाद शव को जलाया, उंगली से अंगूठी निकालकर बेच दी; 3 आरोपी गिरफ्तार

दिल्ली में 1 नवंबर से 28 फरवरी तक अधिकृत पार्किंग स्थलों की फीस होगी दोगुनी, सीएम रेखा गुप्ता का ऐलान

‘एक ही बार में नानी याद आ जाती है,’ NEET परीक्षार्थियों को केजरीवाल का संदेश, बोले- तनाव छोड़ो, अपनी मेहनत पर भरोसा रखो