नई दिल्ली

पार्टी में बेटी संग नाच रहे साले की जीजा ने कर दी हत्या

Party : जीजा ने साले को बेटी के साथ नाचने से रोका तो विवाद हो गया। इसके बाद फिल्मी अंदाज में चाकू घोंपकर मार डाला।
2 min read
Party
अस्पताल में परिजन और पुलिस

Party : मेरठ में बर्थ-डे पार्टी में बेटी के संग नाच रहे साले पर जीजा भड़क गया। मामला इतना बढ़ा कि जीजा ने चाकू से गोदकर साले की हत्या कर दी। परिजन इसे आनन-फानन में अस्पताल लेकर भागे लेकिन अस्पताल पहुंचने से पहले ही घायल साले की मौत हो गई। पुलिस ने आरोपी जीजा को गिरफ्तार कर लिया है।

लिसाड़ी थाना क्षेत्र की घटना ( Party )

हत्या की यह वारदात मेरठ के लिसाड़ी थाना क्षेत्र स्थित गुर्जर चौक के पास की है। यहां के रहने वाले सलीम ने पत्नी के जन्मदिन पर पार्टी रखी थी। इस पार्टी में यार-रिश्तेदार भी पहुंचे थे। सब कुछ सामान्य चल रहा था। सभी लोग फिल्मी गानों की धुन पर डांस कर रहे थे। इसी बीच सलीम ने देखा कि उसका साला युनूस उसकी बेटी के साथ डांस कर रहा है। बेटी के साथ यूनुस का डांस करना सलीम को पसंद नहीं आया। इसी को लेकर कहासुनी हो गई। दोनों के बीच तनातनी हो गई। इसे गुस्साए सलीम ने अपने साले युनूस पर चाकू से एक के बाद एक हमले कर दिए।

बेटी के साथ डांस करते देखा तो चढ़ गया पारा

फिल्मी अंदाज में सलीम ने इस वारदात को अंजाम दिया और मौके पर ही खड़ा रहा। इस हमले से सब दहल गए। आनन-फानन में परिवार के लोग और रिश्तेदार घायल युनूस को अस्पताल दौड़े लेकिन अस्पातल पहुंचने से ही उसकी मौत हो गई। प्रथम दृष्टया अधिक खून बह जाने की वजह से मौत होना माना जा रहा है। पार्टी में हुई चाकूबाजी और हत्या की सूचना पर दौड़ी पुलिस ने आरोपी सलीम को गिरफ्तार कर लिया। सलीम ने पुलिस को बताया कि युनूस बार-बार मना करने के बाद भी उसकी बेटी के साथ डांस कर रहा था।

पोस्टमार्टम रिपोर्ट खोलेगी राज

वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक डॉक्टर विपिन ताड़ा का कहना है कि बर्थ-डे पार्टी में विवाद के बाद हत्या की शिकायत मिली थी। आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया है। आला कत्ल भी बरामद हो गया है। तहरीर के आधार पर आगे की कार्रवाई की जा रही है। युनूस के शव को पोस्टमार्टम के लिए भिजवाया गया है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही मौत के सही कारणों का पता चल सकेगा।

Updated on:
29 Dec 2025 01:18 pm
Published on:
29 Dec 2025 12:02 pm
Also Read
View All
India Gen Z Protest: जब सपने टूटते हैं, तब सिर्फ प्रदर्शन नहीं होता… एक पूरी पीढ़ी सड़कों पर उतर आती है, पढ़िए जंतर-मंतर की पूरी कहानी

‘छात्रों से बातचीत के लिए तैयार’, मोदी सरकार की घोषणा के बाद आ गया CJP का बयान, कहा- हमारी 2 शर्तें हैं

CJP प्रोटेस्ट के बीच मोदी सरकार की राहुल गांधी से एक और बड़ी अपील, कहा- हम सब मिलकर चर्चा के जरिए आगे का रास्ता तय करें

CJP Protest: आज शाम 6:30 बजे के बाद बंद रहेंगे ऑफिस और दुकान, केजरीवाल ने पूछा- ‘क्या फिर अपने ही बच्चों पर होगा हमला

Sonia Sehrawat: सीजेपी पर स्टोरी लिखना पड़ा भारी, असिस्टेंट कमांडेंट सोनिया सहरावत ने विवाद बढ़ने पर हटाई पोस्ट