नई दिल्ली

Omicron Variant: कोरोना के नए वेरिएंट के बीच Pfizer-BioNTech का दावा, वैक्सीन का तीसरा डोज खत्म करेगा ओमीक्रॉन वेरिएंट

फाइजर इंक और बायोएनटेक (Pfizer-BioNTech) ने बड़ा दावा किया है। बताया गया कि वैक्सीन का ओमिक्रॉन पर प्रभाव का अध्ययन किया जा रहा है, जिसमें पता चला है कि कोरोना वैक्सीन की तीसरी डोज नए ओमीक्रॉन वेरिएंट को बेअसर करती है।
2 min read
• •
Updated: 8 Dec 2021, 7:41 PM IST
pfizer biontech says third dose of vaccine neutralizes omicron variant
pfizer biontech says third dose of vaccine neutralizes omicron variant

नई दिल्ली। दक्षिण अफ्रीका में मिले ओमिक्रॉन वेरिएंट अब तक कई देशों में फैल चुका है। इस नए वेरिएंट को लेकर अब लोगों में दहशत का माहौल है। ओमिक्रॉन को लेकर स्वास्थ्य विशेषज्ञ कई देशों में कोरोना की अगली लहर की चेतावनी दे रही हैं। वहीं विश्व स्वास्थ्य संगठन ने भी इसे खतरनाक वेरिएंट बताया है। अब ओमिक्रॉन को लेकर मौजूदा वैक्सीन की प्रभावशीलता पर रिसर्च की जा रही है। इसी बीच फाइजर इंक और बायोएनटेक (Pfizer-BioNTech) ने बड़ा दावा किया है। बताया गया कि वैक्सीन का ओमिक्रॉन पर प्रभाव का अध्ययन किया जा रहा है, जिसमें पता चला है कि कोरोना वैक्सीन की तीसरी डोज नए ओमीक्रॉन वेरिएंट को बेअसर करती है। Pfizer-BioNTech की ओर से भी इस संबंध में जानकारी साझा की है।

ओमिक्रॉन से मिलेगी मुक्ति
फाइजर इंक और बायोएनटेक एसई ने कहा कि प्रारंभिक प्रयोगशाला अध्ययनों से पता चलता है कि हमारी कोविड-19 वैक्सीन की तीसरी डोज ओमीक्रॉन वेरिएंट को बेअसर करती है। ऐसे में हम जल्द ही दुनियाभर में बूस्टर शॉट का अभियान शुरू कर सकते हैं। जिससे दुनिया को कोरोना के इस नए वेरिएंट से मुक्ति मिल सकेगी।

कंपनियों की ओर से बताया गया है कि वैक्सीन के वर्तमान वेरिएंट के साथ एक बूस्टर ने एंटी बॉडी को 25 गुना बढ़ा दिया है, जो ओरिजनल वायरस और अन्य वेरिएंट के खिलाफ दो डोज के बाद समान स्तर प्रदान करता है। बताया गया कि वैक्सीन की दो डोज से प्रतिरक्षित लोगों के रक्त प्लाज्मा में वायरस के मूल तनाव की तुलना में 25 गुना कम बनाम ओमीक्रॉन के एंटी बॉडी स्तर को निष्क्रिय कर दिया गया है।

बता दें कि फाइजर के मुख्य कार्यकारी अधिकारी अल्बर्ट बौर्ला ने एक बयान में कहा, इन आंकड़ों से साफ हो गया है कि कोरोना की तीसरी डोज के साथ सुरक्षा में सुधार हुआ है। वहीं बायोएनटेक के सीईओ उगुर साहिन ने भी इस पर प्रतिक्रिया दी है। उन्होंने कहा कि शुरुआती आंकड़ों से पता चलता है कि तीसरी डोज अभी भी बीमारी से पर्याप्त सुरक्षा प्रदान कर सकती है। उगुर ने यह भी साफ कर दिया कि ये शुरूआती आंकड़ें हैं, इसको लेकर अभी रिसर्च जारी है।

गौरतलब है कि कोरोना का नया वेरिएंट अब तक दुनिया के कई देशों में पहुंच चुका है। विश्व स्वास्थ्य संगठन ने इसके लेकर सभी देशों को चेतावनी दी है। WHO ने कहा कि इस वेरिएंट से बचने के लिए सिर्फ यात्रा प्रतिबंध ही काफी नहीं है। ऐसे में सभी देशों को व्यापक तैयारी कर लेनी चाहिए और भविष्य में आने वाली चुनौतियों का सामना करने के लिए तैयार रहना चाहिए।

Published on:
Also Read
View All
कोई पत्नी के कैंसर के इलाज, तो कोई दिवाली के लिए जुटा रहा था पैसा! दिल्ली फैक्ट्री अग्निकांड के 4 पीड़ितों की झकझोर देने वाली दास्तान

रामलीला मैदान रैली पर CTI का राहुल गांधी को चौथा खत, कहा- हम व्यापारी हैं BJP एजेंट नहीं, रोजी-रोटी बचाना मकसद

Delhi INDIA Bloc Rally: दिल्ली में भाजपा-कांग्रेस का शक्ति प्रदर्शन, 10 हजार जवान तैनात; कई रास्ते ब्लॉक, पढ़ें ट्रैफिक अपडेट

संबित पात्रा का खड़गे पर पलटवार, बोले- SIR प्रक्रिया अभी पूरी नहीं हुई, 13 करोड़ वोट चोरी का दावा गलत

‘मोदी कभी नहीं जाएंगे’, दिल्ली मार्च से पहले अभिजीत दीपके ने प्रधानमंत्री पर कसा तंज