नई दिल्ली

Phalodi Satta Bazar: एग्जिट पोल के बाद फलोदी सट्टा बाजार ने बढ़ाया पारा, दिल्ली चुनाव 2025 में बताया किसकी बन रही सरकार?

Phalodi Satta Bazar New Prediction: दिल्ली चुनाव 2025 के लिए पांच फरवरी को मतदान हो चुका है। इसके साथ ही दिल्ली 70 विधानसभा सीटों पर 699 प्रत्याशियों की किस्मत ईवीएम में कैद हो गई। इस बीच आए तमाम एग्जिट पोल्स में बीजेपी को बहुमत मिलता दिख रहा है। जबकि राजस्‍थान के फलोदी सट्टा बाजार ने भी नया दावा किया है।

2 min read

Phalodi Satta Bazar New Prediction For Delhi Election: दिल्ली विधानसभा चुनाव 2025 के लिए राजस्‍थान के फलोदी सट्टा बाजार ने कई बार अपने आंकड़े बदले हैं। बीते बुधवार को दिल्ली की सभी 70 विधानसभा सीटों पर मतदान के बाद 699 प्रत्याशियों की किस्मत ईवीएम में कैद हो गई। इसके नतीजे आठ फरवरी को आएंगे, लेकिन इससे पहले आए तमाम एग्जिट पोल्स में भाजपा को बहुमत मिलता दिख रहा है। दूसरी ओर दिल्ली में मतदान के बाद फलोदी सट्टा बाजार ने नए आंकड़े जारी किए। इन आंकड़ों में एक बार फिर आम आदमी पार्टी दिल्ली में सरकार बनाती दिख रही है। फलोदी सट्टा बाजार का अनुमान है कि दिल्ली विधानसभा चुनाव 2025 में आम आदमी पार्टी 36 से 38 सीटें जीत सकती हैं। वहीं भारतीय जनता पार्टी के खाते में 32 से 34 सीटें जा सकती है। हालांकि बुधवार को मतदान के समय फलोदी सट्टा बाजार ने भाजपा और आम आदमी पार्टी के बीच कड़े मुकाबले का पूर्वानुमान जारी किया था। उस समय फलोदी सट्टा बाजार ने दोनों ही पार्टियों को 34 से 36 सीटें दी थीं।

पांच फरवरी को फलोदी सट्टा बाजार ने क्या कहा था?

बुधवार यानी पांच फरवरी को दिल्ली चुनाव 2025 के लिए हो रहे मतदान के बीच राजस्‍थान के फलोदी सट्टा बाजार ने अपने पूर्वानुमान जारी किए थे। इस दौरान फलोदी सट्टा बाजार में सटोरियों ने करोड़ों रुपये का दांव लगाकर दिल्ली का सियासी पारा बढ़ा दिया था। फलोदी सट्टा बाजार के बुधवार को जारी ‌किए गए अनुमान के अनुसार दिल्ली में भाजपा और आम आदमी पार्टी के बीच कड़ा मुकाबला देखा जा रहा था। इस दौरान अरविंद केजरीवाल को पसंद करने वाले सटोरियों ने आम आदमी पार्टी को 35 से 37 सीटें दी थीं। जबकि भाजपा को पसंद करने वाले सटोरियों ने पार्टी को दिल्ली में 33 से 35 सीटें मिलने का अनुमान लगाया था। बहरहाल ये आंकड़ें कितने सच और कितने झूठ हैं। इसकी तस्वीर आठ फरवरी को साफ हो जाएगी, लेकिन इन आंकड़ों के चलते दिल्ली का सियासी पारा जरूर हाई हो गया है।

सटोरियों ने आम आदमी पार्टी में मचाई खलबली

राजस्‍थान के फलोदी सट्टा बाजार के नए अनुमानों से जहां भाजपा में खुशी की लहर है। वहीं आम आदमी पार्टी में खलबली मची है। दरअसल, दिल्ली चुनाव 2025 में भाजपा अपना 26 साल का सूखा खत्म करने के लिए हर संभव प्रयास कर रही है। वहीं आम आदमी पार्टी लगातार चौथी बार सत्ता में आने के लिए पूरा जोर लगाए है। अब अगर सटोरियों का अनुमान सटीक और सही निकलता है तो दिल्ली में चौथी बार आम आदमी पार्टी की सरकार तो बन रही है, लेकिन इस बार 25 से 27 सीटों का नुकसान होता दिखाई दे रहा है। वहीं बात अगर भाजपा की करें तो 26 सालों बाद दिल्ली में एक बार फिर भारतीय जनता पार्टी मजबूत होती दिखाई दे रही है। बहरहाल, दिल्ली विधानसभा चुनाव के परिणाम आठ फरवरी को आएंगे। इसके बाद स्थिति पूरी तरह साफ हो जाएगी।

डिस्‍क्लेमरः यहां पर दी गई जानकारी फलोदी में सट्टा बाजारों के जानकारों के माध्यम से दी गई है। हमारा उद्देश्य सट्टे को किसी भी प्रकार से प्रोत्साहन देना नहीं है।

Also Read
View All

अगली खबर