नई दिल्ली

नरेंद्र मोदी ने पूछा प्रियंका गांधी का हाल, खरगे ने ले ली पीएम की चुटकी- भाई साहब बदल गए हैं

PM Narendra Modi Mallikarjun Kharge: राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी (NCP) के संस्थापक शरद पवार की नातिन रेवती सुले के शादी रिसेप्शन में पीएम मोदी ने प्रियंका गांधी का हाल पूछा। इस दौरान कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे ने मजाकिया अंदाज में कहा, "भाई साहब थोड़ा सा बदल गए हैं।" इसका वीडियो अब वायरल हो रहा है।
2 min read
Mallikarjun Kharge Taunt PM Modi
कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे का पीएम मोदी पर मजाकिया तंज (Photo: IANS/File)

Revati Sule Sarang Lakhani Wedding Reception: दिल्ली में राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी (शरदचंद्र पवार) की सांसद सुप्रिया सुले की बेटी रेवती सुले और सारंग लखानी के शादी के रिसेप्शन में सोमवार को देश की राजनीति के कई दिग्गज एक ही छत के नीचे नजर आए। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह, कांग्रेस नेता सोनिया गांधी, राहुल गांधी, प्रियंका गांधी, कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे और समाजवादी पार्टी के अध्यक्ष अखिलेश यादव समेत कई बड़े नेता समारोह में पहुंचे।

इस दौरान प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की कांग्रेस नेताओं के साथ हुई एक हल्की-फुल्की बातचीत का वीडियो अब सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। बातचीत में मल्लिकार्जुन खरगे ने पीएम मोदी की चुटकी लेते हुए कहा, "भाई साहब थोड़ा सा बदल गए हैं।" खरगे की इस टिप्पणी पर प्रधानमंत्री मोदी भी मुस्कुराते नजर आए।

पीएम मोदी ने प्रियंका गांधी से पूछा- कैसी हैं आप?

कार्यक्रम स्थल से निकलते समय प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की मुलाकात कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे, राहुल गांधी और प्रियंका गांधी से हो गई। इसी दौरान पीएम मोदी ने प्रियंका गांधी से उनका हालचाल पूछा।

पीएम मोदी ने प्रियंका गांधी से कहा, "प्रियंका जी, कैसी हैं आप?"

प्रियंका गांधी ने जवाब दिया, "अच्छी हूं सर! आप कैसे हैं?"

इसके बाद प्रधानमंत्री मोदी ने मुस्कुराते हुए कहा, "मैं तो वैसा ही हूं।"

पीएम मोदी के इस जवाब के बाद मल्लिकार्जुन खरगे ने हल्के-फुल्के अंदाज में उनकी चुटकी ले ली।

खरगे बोले- भाई साहब थोड़ा सा बदल गए हैं

मल्लिकार्जुन खरगे ने मजाकिया अंदाज में कहा, "भाई साहब थोड़ा सा बदल गए हैं।"

खरगे की बात सुनकर प्रधानमंत्री मोदी मुस्कुराए और कहा, "अच्छा…" इसके बाद वहां मौजूद सभी लोग ठहाके लगाकर हंस पड़े। माहौल पूरी तरह से हल्का-फुल्का हो गया। फिर पीएम मोदी ने मल्लिकार्जुन खरगे से हाथ मिलाया और वहां से रवाना हो गए। इस दौरान राहुल गांधी और प्रियंका गांधी भी मौजूद रहे।

शादी के रिसेप्शन में जुटे राजनीतिक दिग्गज

सुप्रिया सुले की बेटी रेवती सुले और सारंग लखानी के रिसेप्शन में सत्ता पक्ष और विपक्ष के कई बड़े चेहरे नजर आए। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और अमित शाह के अलावा सोनिया गांधी, राहुल गांधी, प्रियंका गांधी, मल्लिकार्जुन खरगे और अखिलेश यादव भी समारोह में पहुंचे। केंद्रीय संसदीय कार्य मंत्री किरेन रिजिजू, केंद्रीय मंत्री गजेंद्र सिंह शेखावत और चिराग पासवान, कांग्रेस महासचिव केसी वेणुगोपाल, कांग्रेस सांसद रेणुका चौधरी और दिल्ली सरकार में मंत्री प्रवेश वर्मा, बीजेपी सांसद अनुराग ठाकुर ने भी इस समारोह में शिरकत की। दिग्गज उद्योगपति और अडानी समूह के चेयरमैन गौतम अडानी भी इस कार्यक्रम में पहुंचे और नवविवाहित जोड़े को शुभकामनाएं दीं।

रेवती सुले, राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी (NCP) के संस्थापक शरद पवार की नातिन हैं। वहीं, सारंग लखानी भाजपा विधायक और उद्योगपति अरुण लखानी के बेटे हैं।

शादी समारोह की तस्वीरों और वीडियो में अलग-अलग राजनीतिक दलों के नेताओं की मुलाकात और बातचीत देखने को मिली। इसी दौरान पीएम मोदी और कांग्रेस नेताओं के बीच हुई यह छोटी सी बातचीत कैमरे में कैद हो गई, जो अब इंटरनेट पर चर्चा का विषय बनी हुई है।

वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल

पीएम मोदी और प्रियंका गांधी की बातचीत तथा मल्लिकार्जुन खरगे की मजेदार टिप्पणी वाला वीडियो अब सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। राजनीतिक मतभेदों के बीच नेताओं की यह अनौपचारिक और हंसी-मजाक वाली बातचीत लोगों का ध्यान खींच रही है।

Updated on:
12 Aug 2026 12:51 pm
Published on:
12 Aug 2026 12:48 pm
Also Read
View All
Air India Pilot Drug Test: फुकेट दिल्ली फ्लाइट टर्बुलेंस के बाद पायलटों के डोप टेस्ट नियमों में होगा बदलाव? नया प्रोटोकॉल लाने की तैयारी में DGCA

‘हर दिन 9 करोड़ टैक्स हो रहा वेस्ट’, अभिनेता और सासंद रवि किशन का राहुल गांधी पर जोरदार हमला, मानसून सत्र पर दिया बयान

झारखंड आंदोलन पर निशिकांत दुबे का राहुल गांधी पर तंज, बोले- ‘जिन्ना का दूसरा जन्म हैं राहुल गांधी’

‘मुझे ‘लुंगी वाला’ कहा गया’, सभापति से शिकायत करेंगे CPM के राज्यसभा सांसद जॉन ब्रिटास

Amit Shah Resignation: छात्रों पर लाठीचार्ज के बाद राहुल का अमित शाह पर सबसे बड़ा वार- ‘आदेश दिया था तो इस्तीफा दें!’