नई दिल्ली

सीडीएस जनरल बिपिन रावत और अन्य सैनिकों को पीएम मोदी ने दी श्रद्धांजलि, अपनों को अंतिम विदाई देकर फफक पड़े परिजन

विमान हादसे में शहीद हुए बिपिन रावत उनकी पत्नी समेत सभी जनावों के पार्थिव शरीर पालम एयरपोर्ट पहुंचे हैं। यहां देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने सभी को श्रद्धांजलि दी। वहीं सभी शहीदों के परिजन भी यहां अपनों को अंतिम विदाई देने पहुंचे हैं। अपनों को अंतिम विदाई देते हुए परिजन फफक पड़े
2 min read
• •
Updated: 9 Dec 2021, 9:59 PM IST
PM Modi pays tribute to CDS Bipin Rawat and all Martyrs in plane crash
PM Modi pays tribute to CDS Bipin Rawat and all Martyrs in plane crash

नई दिल्ली। तमिलनाडु के कुन्नूर में एक विमान हादसे में देश के सीडीएस बिपिन रावत उनकी पत्नी मधुलिका सहित 13 लोगों का निधन हो गया था। आज सभी के पार्थिव शरीर पालम एयरपोर्ट पहुंचे हैं। यहां देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने पहुंचकर सीडीएस बिपिन रावत उनकी पत्नी और सभी जवानों को श्रद्धांजलि दी। वहीं सभी शहीदों के परिजन भी यहां अपनों को अंतिम विदाई देने पहुंचे हैं। अपनों को अंतिम विदाई देते हुए परिजन फफक पड़े। वहीं पीएम मोदी ने मृतकों के परिजनों से मुलाकात कर उन्हें सांत्वना दी। इस मौके पर भारतीय वायुसेना प्रमुख वी आर चौधरी गुरुवार को कुन्नूर में घटनास्थल पहुंचे। वहीं रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह और रक्षा राज्य मंत्री अजय भट्ट भी पालम एयरबेस पहुंचे। उन्होंने मृतकों के परिजनों से मुलाकात कर उनका ढांढस बंधाया।

पालम एयरपोर्ट पर रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह, एनएसए अजीत डोभाल, रक्षा राज्य मंत्री अजय भट्ट और तीनों सेना प्रमुख भी मौजूद हैं। यहां सभी के पार्थिव शरीर पहुंचने के बाद उनकी पहचान की गई। इसके बाद पीएम मोदी, रक्षा मंत्री ने शहीदों को श्रद्धांजलि दी। वहीं परिजनों ने भी अपनों के अंतिम दर्शन कर विदाई दी। बता दें कि इस हादसे में सीडीएस बिपिन रावत उनकी पत्नी मधुलिका समेत 13 और लोगों ने अपनी जान गंवा दी।

रक्षा मंत्री ने दी हादसे की जानकारी
आज रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने संसद में इस हादसे की जानकारी दी थी। रक्षा मंत्री ने बताया कि जनरल रावत ने अपनी पत्नी और 12 अन्य लोगों के साथ सुलुर से एमआई-17वी5 हेलिकॉप्टर से सुबह 11 बजकर 48 मिनट पर वेलिंगटन के लिए उड़ान भरी थी। वहीं हेलिकॉप्टर को दोपहर 12 बजकर 15 मिनट पर वेलिंगटन में उतरना था, लेकिन सुलूर वायु यातायात नियंत्रक का 12 बजकर 8 मिनट पर हेलिकॉप्टर से संपर्क टूट गया। इसके बाद कुन्नूर के पास जंगल में स्थानीय लोगों ने आग लगी देखी।

इस हादसे में विमान में सवाल 14 में से 13 लोगों की मौत हो गई है। वहीं एक मात्र बचे ग्रुप कैप्टन वरुण सिंह गंभीर रूप से घायल हैं। उनका इलाज वेलिंगटन के अस्पताल में चल रहा है। बताया जा रहा है कि ग्रुप कैप्टन वरुण सिंह की हालत नाजुक है, उनकी हालत स्थिर बनी हुई है। ग्रुप कैप्टन सिंह का अब तक तीन बार ऑपरेशन हो चुका है। वहीं वरुण सिंह को वेलिंगटन अस्पताल से बेंगलुरु स्थित कमांड हॉस्पिटल शिफ्ट किया गया है।

ग्रुप कैप्टन वरुण सिंह वेलिंगटन के सैन्य अस्पताल में जीवन रक्षक प्रणाली पर हैं। डॉक्टरों की टीम उनकी जान बचाने के लिए सभी जरूरी कोशिश की जा रही है। फिलहाल उनकी हालत काफी नाजुक है, अभी कुछ कहा नहीं जा सकता है।

Published on: