नई दिल्ली

कुछ दिन पहले ही पुणे में बना था PM मोदी का मंदिर, अब हटाई गई प्रतिमा

पुणे में एक कार्यकर्ता द्वारा बनाए गए मंदिर से पीएम मोदी की मूर्ति हटा दी गई है। इसे एक बाजपा कार्यकर्ता मयूर मुंडे ने बनवाया था।
less than 1 minute read
• •
Updated: 19 Aug 2021, 2:40 PM IST
पीएम मोदी का मंदिर
पीएम मोदी का मंदिर

नई दिल्ली। भारतीय जनता पार्टी (BJP) के एक कार्यकर्ता ने पुणें में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी (pm modis statue) का मंदिर स्थापित किया था। यही नहीं इस मंदिर के अंदर पीएम मोदी की प्रतिमा भी लगाई गई थी, जिसे अब हटा लिया गया है। जानकारी के मुताबिक मंदिर बनवाने वाले मयूर ने परिसर से मूर्ति को हटा लिया है। वहीं उनकी अभी तक इस विषय पर कोई प्रतिक्रिया नहीं आई है कि उन्होंने मंदिर से मूर्ति को क्यों हटाया है।

मयूर मुंडे ने बनवाया था मंदिर

जानकारी के मुताबिक ये मंदिर मयूर मुंडे नाम के एक कार्यकर्ता ने बनवाया था। मयूर का कहना है कि पीएम मोदी ने कई विकास के कार्य किए हैं। उन्होंने अयोध्या में राम मंदिर बनवाया है, इसीलिए मैंने पीएम का मंदिर बनवाया। इस दौरान पीएम ने जम्मू कश्मीर में अनुच्छेद 370 के प्रावधान निरस्त करने, राम मंदिर बनवाने और तीन तलाक जैसे मुद्दों पर काम किया है।'

मुंडे ने बताया था कि प्रधानमंत्री की प्रतिमा, निर्माण में लगे जयपुर के लाल मार्बल और निर्माण की लागत 1.6 लाख रुपए है। उन्होंने कहा कि मंदिर में मोदी को समर्पित एक कविता भी देखी जा सकती है।

एनसीपी और राकांपा का प्रदर्शन जारी

इस मंदिर के बनने के बाद से ही एनसीपी और राकांपा के कई नेताओं ने प्रदर्शन जारी था। एनसीपी की नगर इकाई के प्रमुख प्रशांत जगताप ने इस मुद्दे प? पीएम मोदी ?? पर तंज कसा था। उन्होंने कहा कि 'शहर में आशावाद व्याप्त हो गई है कि अब ईंधन की कीमतों में कमी आएगी। महंगाई घटेगी और लोगों के खातों में 15-15 लाख रुपए आएंगे। हम यहां आए हैं और देखा कि मंदिर से ‘भगवान’ गायब हैं।

Published on:
Also Read
View All
दिल्ली के हर्ष विहार में निर्माणाधीन मकान ढहने पर ADCP संदीप लांबा ने दी अहम जानकारी, कई मजदूरों के दबे होने की आशंका

अमित शाह की मौजूदगी में BJP की बड़ी बैठक, 2027 विधानसभा चुनावों की रणनीति पर मंथन; SIR और विपक्ष की रैली पर भी चर्चा

Delhi AQI Today: दिल्ली ही नहीं, इन बड़े शहरों में भी हवा का बुरा हाल! AQI लिस्ट में मुंबई सबसे आगे!

‘पुलिस इन गुंडों को क्यों नहीं हटा रही थी?’ मंदिर मार्ग थाने के बाहर हंगामे पर AISA अध्यक्ष नेहा बोरा का सवाल

20 महिला कांस्टेबलों को प्रेमजाल में फंसाया, अमीर होने का किया नाटक! पुलिस के हत्थे चढ़ा 24 लाख ठगने वाला विक्रांत तोमर