नई दिल्ली

एशिया के सबसे बड़े वाइल्ड लाइफ कॉरिडोर और दिल्ली-देहरादून एक्सप्रेसवे का उद्घाटन करने सहारनपुर पहुंच रहे प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी

दिल्ली-देहरादून एक्सप्रेसवे और एशिया के सबसे बड़े वाइल्ड लाइफ कॉरिडोर का उद्घाटन करने सहारनपुर पहुंच रहे हैं प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी। सहारनपुर के गणेशपुर में चल रही तैयारियां

2 min read
PM Modi

Prime Minister Narendra Modi देश की राजधानी नई दिल्ली को उत्तराखंड की राजधानी देहरादून से जोड़ने वाले एक्सप्रेसवे और एशिया के सबसे बड़े वाइल्ड लाइफ कॉरिडोर का उद्घाटन करने के लिए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी सहारनपुर पहुंच रहे हैं।

ये भी पढ़ें

सहारनपुर के गंगोह में गश्त पर निकली पुलिस टीम ने 15 लोगों को किया गिरफ्तार

14 अप्रैल को होगा उद्घाटन ( Prime Minister Narendra Modi )

दिल्ली देहरादून एक्सप्रेसवे का उद्घाटन 14 अप्रैल को होना तय हुआ है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी इसके लिए सहारनपुर पहुंच रहे हैं। इस एक्सप्रेसवे में करीब 12 किलोमीटर एलिवेटेड रोड है। इस एक्सप्रेसवे के शुरू होने के बाद दिल्ली से देहरादून की जो वर्तमान दूरी 235 किलोमीटर है वह घटकर 210 किलोमीटर रह जाएगी। यानी इसके बाद महज ढाई से तीन घंटे में दिल्ली से देहरादून का सफर तय किया जा सकेगा।

100 किलोमीटर प्रतिघंटा की होगी रफ्तार

प्रधानमंत्री के आगमन की तैयारियों में शासन और प्रशासन लगा हुआ है। सहारनपुर से लेकर देहरादून तक तैयारी चल रही हैं। यह एक्सप्रेसवे अक्षर धाम मंदिर के पास से शुरू होगा और बागपत-शामली-मुजफ्फरनगर-सहारनपुर से होते हुए देहरादून तक पहुंच रहाह है। इस हाईवे पर 100 किलोमीटर प्रति घंटा की रफ्तार तय की गई है यानी इस पर 100 किलोमीटर प्रति घंटा की रफ्तार से वाहन दौड़ सकेंगे।

हरिद्वार और ऋषिकेश के लिए कनेक्टिंग हाईवे

इस एक्सप्रेसवे पर कुछ और हाईवे भी जुड़ेंगे जो हरिद्वार जाने वाले यात्रियों के लिए होंगे। हरिद्वार के साथ-साथ ऋषिकेश जाने वाले यात्रियों के लिए भी यह अच्छा विकल्प रहेंगे। यानी अगर कोई दिल्ली से हरिद्वार या ऋषिकेश जा रहा है तो वो भी इस एक्सप्रेसवे का इस्तेमाल करके अपने सफर को सुहाना और कम समय वाला बना सकेंगे।

13 हजार करोड़ रुपये की है परियोजना ( PM MODI )

करीब 12 से 13 हजार करोड़ रुपए कीमत की इस परियोजना के शुरू होने के बाद अब इसका लाभ देश की जनता को मिल सकेगा। इस एक्सप्रेसवे की खास बात यह भी है कि इसमें करीब 12 किलोमीटर लंबा एशिया का सबसे बड़ा एलिवेटेड वाइल्डलाइफ कॉरिडोर भी है। उत्तर प्रदेश और उत्तराखंड की सीमा को जोड़ने वाले सहारनपुर के कस्बे गणेशपुर से यह एलिवेटेड रोड शुरू होकर डाट कली मंदिर तक जाता है। डाट कली मंदिर की जो गुफा है वहीं से यह एक्सप्रेसने देहरादून पहुंचेगा।

गणेशपुर में बनाया जा रहा उद्घाटन स्थल

गणेशपुर में ही उद्घाटन स्थल बनाया जा रहा है। वहां पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और उत्तराखंड के मुख्यमंत्री समेत अन्य वीआईपी के लिए तैयारियां चल रही हैं। हेलीपैड बनाए जा रहे हैं। इस एलिवेटेड रोड का उद्घाटन करने के बाद प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी डाट काली मंदिर में पूजा अर्चना भी करेंगे। इसके बाद देहरादून के महिंद्रा ग्राउंड में एक विशाल जनसभा को भी प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी संबोधित करेंगे।

सबसे बड़ा आकर्षण

अभी तक उनका इतना प्रोग्राम पहुंचा है। इसकी तैयारियां बड़े स्तर पर की जा रही हैं। दो प्रदेश इस तैयारी में लगे हुए हैं। उत्तराखंड और उत्तर प्रदेश दोनों ही प्रदेशों के मुख्यमंत्री भी प्रधानमंत्री के आगमन की तैयारियों की समीक्षा कर रहे हैं। इस पूरे एक्सप्रेसवे का सबसे आकर्षक और महत्वपूर्ण भाग 12 किलोमीटर का है जो वाइल्डलाइफ कॉरिडोर कहलाता है।

Updated on:
08 Apr 2026 09:53 pm
Published on:
08 Apr 2026 09:52 pm
Also Read
View All