काला चश्मा और सफेद कुर्ते पर जैकेट पहन कर जनता के बीच पहुंचे प्रधानमंत्री ने हाथ उठाकर किया लोगों का अभिवादन तो लगे जय श्री राम के नारे
Delhi Dehradun expressway मंगलवार को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने दिल्ली देहरादून एक्सप्रेसवे का उद्घाटन किया। इस दौरान उन्होंने जनता के साथ संवाद किया और हाथ उठाकर अभिवादन किया। प्रधानमंत्री को देखने के लिए कई किलोमीटर तक समर्थकों की भीड़ पहुंची थी। मंत्र उच्चारण के साथ पीएम मोदी ने दिल्ली देहरादून एक्सप्रेसवे का उद्घाटन करते हुए करीब 12 किलोमीटर के वाइल्डलाइफ कॉरिडोर पर रोड शो किया। इस दौरान बड़ी संख्या में लोग पहुंचे थे।
सुबह करीब 11:15 पर प्रधानमंत्री उत्तराखंड और उत्तर प्रदेश की सीमा पर स्थित गणेशपुर गांव पहुंचे। यही से एलिवेटेड हाईवे प्रारंभ होता है। यहीं पर कार्यक्रम स्थल बनाया गया था। पिछले करीब 5 दिनों से तैयारी चल रही थी। सुरक्षा व्यवस्था के कड़े इंतजाम किए गए थे। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का काफिला यहां पहुंचा तो लोगों ने जय श्री राम के नारे लगाते हुए स्वागत किया। प्रधानमंत्री को देखने के लिए सुबह 6:00 बजे ही लोग यहां पहुंच गए थे। प्रधानमंत्री अपनी सुरक्षा के बीच एलिवेटेड हाईवे पर आए। हाईवे को दो हिस्सों में डिवाइड किया गया था।एक तरफ प्रधानमंत्री का काफिला चल रहा था और दूसरी ओर लोग खड़े हुए थे। बीच में बैरिकेड किया हुआ था और इस तरह मंत्र उच्चारण के साथ हाईवे का उद्घाटन करते हुए प्रधानमंत्री का काफिला सहारनपुर के गणेशपुर गांव से उत्तराखंड की ओर रवाना हुआ। इस बीच मोदी अपने समर्थकों से हाथ हिलाकर हाथ और सेल्फी लेते हुए आगे बढ़ते चले गए। करीब 12 किलोमीटर के इस रास्ते पर सांस्कृतिक कार्यक्रमों की झलकियां लगाई गई थी।देश की अलग-अलग संस्कृतियों को दर्शाया गया और बड़ी संख्या में लोग यह नजारा देखने के लिए पहुंचे थे । यहां से डाट काली मंदिर पर पहुंचने के बाद प्रधानमंत्री ने पूजा अर्चना की और कहा कि इस एक्सप्रेसवे देश की जनता को लाभ मिलेगा। दिल्ली से देहरादून का सफर जो 4 से 5 घंटे में तय होता था अब उसे आसानी से ढाई से 3 घंटे में तय जा सकेगा।