AAP Raghav Chadha: आम आदमी पार्टी और राज्यसभा सांसद राघव चड्ढा के बीच चल रहा विवाद अब और तेज होता नजर आ रहा है। पार्टी से मतभेदों के बीच चड्ढा ने एक नया वीडियो जारी कर इशारों में बड़ा संदेश दिया है- 'ये तो सिर्फ ट्रेलर है, पिक्चर अभी बाकी है', जिससे सियासी गलियारों में हलचल और बयानबाजी दोनों तेज हो गई हैं।
Raghav Chadha controversy: आम आदमी पार्टी (AAP) द्वारा राज्यसभा में उपनेता के पद से हटाए जाने के बाद सांसद राघव चड्ढा और पार्टी नेतृत्व के बीच की तकरार अब सार्वजनिक युद्ध में बदल गई है। सोशल मीडिया पर दोनों ओर से तीखे वार किए जा रहे हैं। इसी बीच राघव चड्ढा ने एक और वीडियो जारी करते हुए संदेश दिया है कि 'ये तो बस छोटा सा ट्रलर है…पिक्चर अभी बाकी है।
राघव चड्ढा ने अपने आधिकारिक X अकाउंट पर एक वीडियो साझा करते हुए पार्टी के भीतर उठ रहे आरोपों पर जवाब दिया। उन्होंने लिखा कि ‘आप’ में उनके कुछ साथियों को यह कहने के लिए मजबूर किया गया कि वे संसद में पंजाब के मुद्दे उठाने में असफल रहे हैं। इसके साथ ही चड्ढा ने इशारों में कहा, 'यह तो सिर्फ एक छोटा सा ट्रेलर है… असली तस्वीर अभी बाकी है,' जिससे उनके बयान को लेकर सियासी हलचल और तेज हो गई है।
उधर, ‘आप’ के वरिष्ठ नेता और दिल्ली सरकार में मंत्री सौरभ भारद्वाज ने बड़ा आरोप लगाते हुए कहा है कि राघव चड्ढा ने अपने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म X से प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और भाजपा के खिलाफ किए गए पुराने सभी आलोचनात्मक पोस्ट हटा दिए हैं। उनके इस दावे के बाद सियासी हलकों में चर्चाएं तेज हो गई हैं और यह कयास लगाए जा रहे हैं कि चड्ढा जल्द ही अपना राजनीतिक रुख बदल सकते हैं।
सौरभ भारद्वाज ने शनिवार देर रात ‘X’ पर कुछ स्क्रीनशॉट शेयर करते हुए दावा किया कि राघव चड्ढा की सोशल मीडिया टाइमलाइन पूरी तरह बदल चुकी है। उन्होंने कहा कि ‘BJP’ और ‘Modi’ जैसे कीवर्ड्स से अकाउंट खंगालने पर पुरानी कोई भी आलोचनात्मक पोस्ट नजर नहीं आई। भारद्वाज के मुताबिक, अब चड्ढा की टाइमलाइन पर पीएम मोदी से जुड़े महज दो पोस्ट मौजूद हैं और दोनों ही सकारात्मक हैं। उन्होंने इस पूरे बदलाव को ‘सर्जिकल इरेजर’ करार देते हुए कहा कि यह महज सामान्य सफाई नहीं, बल्कि अपनी पुरानी छवि हटाकर एक नई और सजी-धजी छवि पेश करने की सुनियोजित कोशिश है।