नई दिल्ली

राहुल गांधी का सरकार पर हमला, धर्म-जाति के नाम पर भारत को बांटना बंद करो

गोवर्धन पूजा पर कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने सरकार पर निशाना साधा है। राहुल गांधी ने सोशल मीडिया पर लिखा कि धर्म-मज़हब-जाति के नाम पर भारत को बांटना बंद करो।

less than 1 minute read
Nov 05, 2021
rahul gandhi target gov, stop dividing India on religion and caste

नई दिल्ली। देशभर में आज गोवर्धन पूजा का त्योहार मनाया जा रहा है। इस मौके पर कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने देशवासियों को गोवर्धन पूजा की शुभकामनाएं देते हुए सरकार पर निशाना साधा है। राहुल गांधी ने कहा कि भगवान श्रीकृष्ण ने गोवर्धन पर्वत के नीचे सभी को सुरक्षा दी थी। ठीक वैसे ही आज देश को भी बिना भेदभाव सभी की सुरक्षा करनी होगी। धर्म-मज़हब-जाति के नाम पर भारत को बांटना बंद करो।

बता दें कि राहुल गांधी अक्सर सरकार पर सरकार की नीतियों पर सवाल उठाते रहते हैं। उनका कहना है कि मौजूदा सरकार में किसान, आम आदमी, छोटे व्यापारी सभी परेशान हैं। नए कृषि कानूनों से सरकार ने किसानों को उनकी ही जमीन में मजदूर बना दिया है। नोटबंदी और जीएसटी जैसे फैसलों ने छोटे व्यापारियों की कमर तोड़ दी है, वहीं बढ़ती महंगाई से आम आदमी परेशान हैं।

हाल ही में राहुल गांधी ने पेट्रोल और डीजल की बढ़ती कीमतों को लेकर सरकार पर निशाना साधा था। उन्होंने एक खबर साझा कि जिसमें बताया गया था कि देश के कई शहरों में पेट्रोल 120 रुपए प्रति लीटर से भी अधिक कीमत पर बिक रहा है। राहुल गांधी ने सरकार पर निशाना साधते हुए सोशल मीडिया पर लिखा कि जेबकतरों से सावधान रहें। हालांकि दिवाली से एक दिन पहले केंद्र ने पेट्रोल पर 5 रुपए और डीजल पर 10 रुपए उत्पाद शुल्क घटा दिया है।

इसके बाद भी पेट्रोल और डीजल की कीमतों पर राजनीति थमने का नाम नहीं ले रही है। अब राज्यों में तेल की कीमत कम करने में होड़ लगी हुई हैं। वहीं कुछ लोग सरकार के इस फैसले को अगले साल पांच राज्यों में होने वाले चुनाव के लिए एक पैतरा बता रहे हैं।

Published on:
05 Nov 2021 03:59 pm
Also Read
View All