20 सितंबर 2026,

रविवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

AAP दफ्तर के बाहर BJP का जोरदार प्रदर्शन, पार्षद विजय कुमार को पार्टी से निकालने की मांग

Vijay Kumar Controversy: MCD सफाई कर्मचारी की आत्महत्या से जुड़े आरोपों को लेकर BJP ने AAP कार्यालय के बाहर प्रदर्शन किया। BJP नेताओं और कार्यकर्ताओं ने AAP पार्षद विजय कुमार को पार्टी से निकालने की मांग की।
2 min read
Google source verification
AAP Councillor Protest, BJP Workers Protest

AAP पार्षद के खिलाफ सड़कों पर उतरी BJP, दफ्तर के बाहर प्रदर्शन (फोटो सोर्स- ANI)

AAP Office Protest: MCD के सफाई कर्मचारी की आत्महत्या से जुड़े आरोपों को लेकर दिल्ली में सियासत गरमा गई है। BJP नेताओं और कार्यकर्ताओं ने आम आदमी पार्टी के कार्यालय के बाहर प्रदर्शन करते हुए AAP पार्षद विजय कुमार को पार्टी से निष्कासित करने की मांग की। प्रदर्शनकारियों की मांग है कि पुलिस उन्हें जल्द से जल्द गिरफ्तार करें।

कर्ज और 15 लाख रुपये की ठगी का आरोप

यह पूरा मामला त्रिलोकपुरी के रहने वाले एमसीडी सफाईकर्मी दीपक की मौत से जुड़ा है। बीजेपी नेताओं का आरोप है कि पीड़ित सफाईकर्मी को एक फर्जी लोन व्यवस्था के जाल में फंसाया गया था। पार्षद विजय कुमार ने सफाईकर्मी का पूरा मासिक वेतन हड़प लिया और उसके साथ करीब 15 लाख रुपये की धोखाधड़ी की। लगातार हो रहे इस आर्थिक शोषण और मानसिक प्रताड़ना से तंग आकर आखिरकार सफाई कर्मचारी ने यह आत्मघाती कदम उठा लिया।

बीजेपी नेताओं ने केजरीवाल को घेरा

विरोध प्रदर्शन के दौरान पत्रकारों से बातचीत करते हुए बीजेपी के नेताओं ने आम आदमी पार्टी के नेतृत्व पर जम कर हमला बोला। बीजेपी सांसद योगेंद्र चंदोलिया ने आरोप लगाया कि आप पार्षद ने मदद के नाम पर गरीब कर्मचारी को ठगा और उसका पूरा वेतन छीन लिया। उन्होंने सवाल उठाया कि दलितों पर इस तरह का अत्याचार कब तक चलेगा और पुलिस को आरोपी पार्षद पर तुरंत कार्रवाई करनी चाहिए। वहीं, विधायक रविंदर सिंह नेगी ने आम आदमी पार्टी के संयोजक अरविंद केजरीवाल को घेरते हुए कहा कि केजरीवाल खुद को दलितों का मसीहा बताते हैं, लेकिन एफआईआर दर्ज होने के 10 दिन बीत जाने के बाद भी वे इस संवेदनशील मुद्दे पर पूरी तरह चुप्पी साधे हुए हैं। इसके साथ ही पूर्वांचल मोर्चा के अध्यक्ष संतोष ओझा ने भी आप के रवैये को दलित विरोधी बताते हुए आरोपी पार्षद के खिलाफ सीधे हत्या का मुकदमा दर्ज करने की मांग की।

जब तक निलंबन नहीं, जारी रहेगा आंदोलन

हाथों में तख्तियां और आप सरकार के खिलाफ नारेबाजी करते हुए बीजेपी कार्यकर्ताओं ने साफ कर दिया है कि यह लड़ाई यहीं थमने वाली नहीं है। बीजेपी नेताओं का कहना है कि जब तक आरोपी पार्षद विजय कुमार का निलंबन नहीं होता और पीड़ित परिवार को न्याय नहीं मिलता, तब तक उनका यह आंदोलन लगातार जारी रहेगा।